संगठन को मजबूत बनाने के साथ युवाओं को साथ लाएं-कुमावत भाजयुमो की बैठक में संगठनात्मक विषयों को लेकर हुई चर्चा

संगठन को मजबूत बनाने के साथ युवाओं को साथ लाएं-कुमावत भाजयुमो की बैठक में संगठनात्मक विषयों को लेकर हुई चर्चा

बिलासपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर की बैठक राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा आए हुए कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जितने भी कार्यक्रम दिए गए है उन्हें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सफलता पूर्वक मिलकर पूरा करना है, और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना है एवं अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी रितेश मोरे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पूरे प्रदेश भर में विभिन्न अभियान चलाया जा रहा है जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिलासपुर जिले के कार्यकर्ता इस अभियान में अधिक से अधिक शामिल होंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर जिला के प्रभारी पियूष सिंह ठाकुर ने संगठन के विस्तार के बारे में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि 1 बूथ 20 यूथ का जल्द से जल्द गठन का जमा करें। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केसरवानी ने विस्तार से कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश द्वारा युवा मोर्चा को चार कार्यक्रम दिए गए है, पहला लाभार्थियों से मिलना, दूसरा मोटर सायकिल रैली, तीसरा नव मतदाताओं से मिलना एवं चौथा ऑनलाइन क्विज का आयोजन करना।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *