त्रिकोणीय प्रेम संबंध के कारण हुई छात्र की हत्या,3 गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त सामान व कार बरामद
बिलासपुर। बिलासपुर रायपुर रोड में मिली युवक लाश को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। मामला त्रिकोणीय प्रेम संबंध का ही निकला जैसा पहले से अंदेशा था। लेकिन पुलिस की कहानी संदिग्ध लग रही है क्योंकि पुलिस ने कार तो जप्त किया है लेकिन हत्या में कार का उपयोग कहां किया गया यह नहीं बताया। कार किसकी है इसकी जानकारी भी पुलिस के प्रेस रिलीज में नही है। इसके अलावा पुलिस अपनी प्रेस रिलीज में कह रहा है की शव को फेंका गया लेकिन युवक का बयान बताते हुए राहुल को अधमरा हालत में स्कूटी से छोडऩे की बात बता रहे है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 06 जून 23 को दोपहर करीब 03 से 04 बजे बीच थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के गुम्बर पेट्रोल पंप चौक के पास एक 20 वर्षीय युवक की लाश मिली थी। सूचना के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सिरगिट्टी पौरूष कुर्रे एवं ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वैषणव ने टीम गठित कर अज्ञात शव की शिनाखतगी तथा अज्ञात आरोपीयों की पतासाजी के लिए अलग-अलग क्षेत्र में टीम रवाना किया गया। साथ ही अज्ञात शव की शिनाख्तगी हेतु सभी थाना प्रभारी एवं सरहदी जिले के थानो में रेडियों मैसेज कर शव की शिनाख्तगी का प्रयास किया गया। उसी दौरान शाम करीब 07 बजे मृतक के मोबाईल फोन को अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक के दोस्त के पास छोडा गया जिससे मृतक का पहचान यश साहू उर्फ टीनू पिता राजेश साहू उम्र 20 वर्ष सा. ग्राम लखनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा हाल मुकाम मंगला चौक बिलासपुर का होना पाया गया। उसके बाद प्रकरण के अज्ञात आरोपीयों की पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान मंगला चौक स्थित कोंचिग इस्टीट्युट के सीसीटीवी कैमरा तथा शहर के अलग-अलग स्थानो में लगे ष्टष्टञ्जङ्क कैमरो की बारीकी से जांच की गई। तब अज्ञात आरोपीयों के बारे में पता लगाया गया तो पता चला कि मृत युवक का चकरभाठा क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था। उसी युवती से चकरभाठा के अन्य युवक राहुल नामदेव से था। आरोपी राहुल नामदेव अधिकतर अपनी प्रेमिका को कोचिंग संस्था के आसपास देखने भी जाता था। उसी दौरान पता चला कि आरोपी की प्रेमिका यश साहू के साथ भी प्रेम करती है। जिससे क्षुब्ध होकर आरोपी पुर्व में भी यश साहू को अपने प्रेमिका से दूर रहने की चेतावनी दे चुका था। घटना ले दिन 6 जून को आरोपी राहुल नामदेव पुन: कोचिंग पहुॅचा जहॉ यश साहू व अपनी प्रेमिका को एक साथ देखकर आग बबूला हो गया। तब पहले तो वो अपनी प्रेमिका के साथ नोक झोक किया उसके बाद यश साहू को सबक सिखाने और मारने के लिये प्लॉन बनाया। प्लान के मुताबिक आरोपी राहूल नामदेव यश साहू को कोचिंग संस्था से बुलाकर अपने स्कुटी में बैठाकर मारपीट करते हुये चकरभाठा ले गया।
यहां नयापारा के एक बंद पडे ढाबे में यश साहू की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान आरोपी के अन्य साथी विनय सांडिल्य व उमेश वर्मा को भी लाठी डण्डा लेकर ढाबे में बुलवाया और तीनो मिलकर मृतक यश साहू का लाठी डण्डा और बेल्ट से बेरहमी से पीटाई की। इस मारपीट से यश साहू वहीं अधमरा हो गया उसके बाद आरोपी राहुल नामदेव को यह आभास हो गया कि यश साहू की मृत्यु हो सकती है तब राहुल नामदेव हत्या के जुर्म से बचने के लिये यश साहू को अधमरा हालत में अपने स्कुटी में बैठाकर चकरभाठा हाईकोर्ट मोड के पास ले गया और वहॉ एक ऑटो में बैठाकर भेज दिया। उसके बाद मृतक का शव गुम्बर चौक सिरगिट्टी के पास मिला। आरोपी मृतक के मोबाईल फोन को चेक करने के बहाने रखा हुआ था किन्तु परिजनो एवं दोस्तो के बार-बार कॉल आने से मोबाईल को वापस किया।
प्रकरण के मुख्य आरोपी राहुल नामदेव अपने अन्य साथीयो विनय सांडिल्य व उमेश वर्मा के साथ मिलकर त्रिकोणीय प्रेम संबध्ंा के चलते मृतक यश साहू की बेरहमी से मारपीट कर हत्या किया गया। प्रकरण के सभी आरोपीयो को अलग-अलग स्थानो से हिरासत में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त बेल्ट, लकडी का डण्डा तथा घटना में प्रयुक्त स्कुटी व मारूती ब्रेजा कार को जप्त कर तीनो आरोपीयों को यश साहू की हत्या करने के जुर्म में विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक पौरूष कुर्रे, ए.सी.सी.यु. प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव, उप निरी. अजय वारे, स.उ.नि. अशोक चैरसिया, शितला प्रसाद त्रिपाठी, प्र. आर. देवमुन सिंह पुहुप, शोभित कैवर्त, आरक्षक तरूण केशरवानी, निखील रॉव, प्रशांत सिंह, बोधुराम कुम्हार, नवीन एक्का सरफराज खान, महिला आरक्षक शकुन्तला साहु, आरक्षक अफाक खान, शशिकांत जायसवाल, संजय यादव, जितेन्द्र जाघव, सतपूरन जांगडे का सराहनीय योगदान रहा

