ऑनलाइन सायबर फ्रॅाड का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
कई लोगों से हड़प चुका है लाखों रूपए
आरोपी के बैंक अकाउंट के 3,75,289 रुपए होल्ड पर

बिलासपुर (जीआर)। ऑनलाइन सायबर फ्रॅाड का आरोपी को एसीसीयू व सरकंडा पुलिस ने बिहार के वैशाली से गिरफ्तार किया है। चार दिनों तक आरोपी की तलाश के बाद पुलिस की टीम को सफलता मिली है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थीया आकृति दुबे दिनॉक 29/09/20 को गूगल सर्च इंजन से आईडिया कस्टमर केयर का नम्बर 9883834285 प्राप्त कर अपनी समस्या बताई जो कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान छुपाकर प्रार्थीया को झांसे मे लेकर फोन पे एप के माध्यम से प्रार्थीया से 49912, 39912, 8999 कुल 98872 रू की धोखाधड़ी कर लिया। रिपोर्ट पर थाना सरकण्डा में अपराध क्रमंाक 896/2020 धारा 420 भा.द.वि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध दर्ज किया गया एवं अनुसधान दौरान मामले में धारा 66 घ सुचना प्रौघोगिकी अधिनियम आई.टी. एक्ट जोड़ा गया । मामले में अनुसंधान एवं सायबर सेल की तकनिकी साक्ष्य संकलन दौरान ज्ञात हुआ कि प्रार्थीया की धोखाधड़ी राशि 49912, 39912, 8999 कुल 98872 रू खाता क्रमांक 501000799445 एन.एस़.डी.एल बैंक में जमा की गई तथा एन.एस़.डी.एल. में जमा की गई राशि में से दिनॉक 29/09/2020 को 48500 रू शिवराम यादव 9883251125 एवं रामबाबु 9883248529 के पेटीएम बैंक अकाउंट में एवं 49999 रू एच.डी.एफ.सी. बैंक में स्थानांतरित की गई। पे.टी.एम. पेमेन्ट बैक से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि रामबाबू के पेटीएम बैंक अकाउंट से गिरफ्तार आरोपी उदय शंकर के बैक खाता क्रमांक 735501500038 आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में जमा की गई है अनुसंधान दौरान गिरफ्तार आरोपी उदय शंकर के बैक खाता क्रमांक 735501500038 आई.सी.आई.सी.आई. मे जमा धोखाधड़ी राशि 3,75,289 होल्ड कराई गई है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में ऑनलाइन सायबर फ्राड मामले की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथूर द्वारा निरीक्षक हरविंदर सिह प्रभारी ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक उत्तम साहू को निर्देशित कर विशेष टीम गठित कर फील्ड व तकनिकी जानकारी के आधार पर सदिग्धो की जानकारी एकत्र की गई, अनुसंधान बाद आरोपी के ठीकाने बिहार राज्य विशेष टीम भेजकर आरोपियों की जानकारी प्राप्त कर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में टीम को सफलता मिली। साथ ही थाना सरकण्डा के अपराध क्रमंाक 657/22 धारा 420 भा.द.वि. में शांमिल 3 शातिर आरोपियों को पूर्वी चम्पारण मोतिहारी बिहार में विधिवत नोटिस तामिल किया गया हेै। संपूर्ण कार्रवाई मेुं सम्पुर्ण एसीसीयू उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी थाना सरकण्डा से उप निरीक्षक एम.डी. अनन्त, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर से आरक्षक विकास राम, आरक्षक मुकेश वर्मा थाना सकरण्डा से आरक्षक तदबीर पोर्ते आरक्षक मनीष बालमिकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

