गोकुलनगर में किया गया पौधारोपण

गोकुलनगर में किया गया पौधारोपण

बिलासपुर । गोकुलनगर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। संयुक्त संचालक डॉ डी डी इनारिया के निर्देशन और नोडल अधिकारी डॉ सरजाल के मार्गदर्शन मे गोकुलनगर चिकित्सालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक बैग उपयोग न करने का संकल्प लिया गया। कपडे केे थैले का उपयोग मानव और गायों की रक्षा के लिए कहा गया। इस अवसर पर कपड़े का थैला नीम, पीपल, जामुन, अमरुद के पौधे सकोरा कोटना का वितरण किया गया, तथा पर्यावरण अनुकूल के जीवन शैली (लाइफ मिशन) के अंतर्गत जन जागरुकता फैलाते हुए परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पशुधन विकास विभाग की ओर से डॉ अजय पटेल, डॉ ए के चौरसिया, जयंत श्रीवास्तव, वी के पैकरा तथा बिलासपुर दुग्ध संघ की ओर से अशोक शर्मा, पीयुष देते, कमलेश पिण आहारा शर्मा, प्रथम कश्यप, सश्रीवास्तव हीरा लाल बघेल और बड़ी संख्या मे पशुपालक उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *