बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर मिला युवक का शव हत्यारे चलती कार से युवक का शव फेंककर भागे सरगुजा जिले के लखनपुर का रहने वाला था युवक

बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर मिला युवक का शव हत्यारे चलती कार से युवक का शव फेंककर भागे सरगुजा जिले के लखनपुर का रहने वाला था युवक

बिलासपुर । बिलासपुर -रायपुर हाइवे मार्ग पर आज दोपहर एक चलती गाड़ी से युवक की लाश को बीच सडक़ पर फेंककर कुछ लोग भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को सिम्स मरच्यूरी में रखवा दिया। जिसके बाद शिनाख्ती की गई। जिसमें पता चला कि मृतक का नाम यश कुमार साहू पिता आर एच साहू निवासी लखनपुर जिला सरगुजा के रूप में पुष्टि हुई है। वही मृतक शहर के पटेल ट्यूटोरियल्स में कोचिंग की पढ़ाई कर रहा था। तिफरा के आसपास यश किराये के मकान में रहता था।
मंगलवार को ऐसे ही एक हाई प्रोफाइल क्राइम की घटना फिर सामने आई है। जिसमें बिलासपुर रायपुर हाइवे पर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक चलती कार से एक युवक के शव को दोपहर सडक़ पर फेंका गया है, जिसकी उम्र लगभग 25- 30 वर्ष के करीब है, जैसे सडक़ पर युवक की लाश फेंकी गई, मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके में पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद सिम्स मरच्यूरी भेज दिया है, वही उसकी शिनाख्ती की गई। इसके साथ ही पुलिस सरगर्मी से उस कार की तलाश भी कर रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस फुटेज चेक कर रही है। न्यायधानी में दिन ब दिन बढ़ते आपराधिक घटनाओं ने जिले की छवि को ही प्रभावित कर दिया है, जहाँ रोजाना बड़े बड़े अपराध प्रायोजित तरीके से अंजाम दिए जा रहे है, पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद अपराधी अपनी मनमर्जी कर रहे है, जिन्हें शायद कानून का खौफ ही नही है, बड े ही निडरता से कोई भी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे न्यायधानी की जनता की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है वही एक भय का माहौल भी बनता जा रहा है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *