शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार से सम्मानित वीरांगना की टीम

शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार से सम्मानित वीरांगना की टीम

बिलासपुर । शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में सैल्यूट तिरंगा छत्तीसगढ़ द्वारा यश पैलेस बिलासपुर में रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर कारगिल योद्धा नायक दीपचंद और शौर्य चक्र विजेता मंगेश नायक को आयोजक हितेश तिवारी द्वारा सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया गया था । समाजसेवी संस्थाओं को पुरस्कृत करने की श्रृंखला में भारत विकास परिषद बिलासपुर इकाई वीरांगना बिलासपुर को भी शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस इस रीता मौर्य ,तपोषी सरकार वर्षा शुक्ला ,संगीता भदौरिया ,अंजना दत्ता ,स्वाति वर्मा ,जागृति सिंह, कमला साहू ,ज्योति सिंह ,अंजू राव किरण श्रॉफ, अमृता जोशी अनीता मित्रा ,अर्चना खरे, सुषमा तिवारी उपस्थित थी । नायक दीपचंद और मंगेश नायक को वीरांगना वर्षा शुक्ला द्वारा हस्त निर्मित गणेश जी द्वारा अभिनंदन किया गया उपयोग जानकारी वीरांगना अध्यक्ष निवेदिता सोम ने दी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *