ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने क्रेडाई का प्रयास लगातार सक्रिय- हक के्रडाई के नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ समारोह आज

ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने क्रेडाई का प्रयास लगातार सक्रिय- हक के्रडाई के नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ समारोह आज

बिलासपुर। के्रडाई बिलासपुर के द्विवर्षीय कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार की शाम को होने जा रहा है। बीते 2 साल में (2021-2023) क्रेडाई के अध्यक्ष रहे अजय श्रीवास्तव ने बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने जनहित के कई निर्णय लेकर आम उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया है।

आम आदमी को आसानी से घर मिल सके इसके लिए उन्होंने सिंगल विंडो सिस्टम लाकर काम किया। ईडब्ल्यूएस की जमीन खाली पड़ी रह जाती थी उसके लिए भी कुछ अमाउंट जमा कर उसके भी इस्तेमाल का रास्ता खोला है जो अभी प्रक्रियाधीन है। प्लिंथ अनुमति में छूट, एल आई जी मे छूट,बिजली को लेकर सबसे ज्यादा समस्या आती थी जिससे मकान खरीदने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। शासन से मांग किए जाने पर उस पर भी बड़ा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि भले ही उनका कार्यकाल अब खत्म हो गया है मगर नई कार्यकारिणी को लगातार उनका सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार भी जताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुहेल हक ने बताया कि वे पूर्व कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि देशभर में क्रेडाई से 12 हजार कॉलोनाइजर जुड़े हुए हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 200 और बिलासपुर जिले में 40 से अधिक उनकी सदस्य संख्या है।
ग्राहकों के साथ चीटिंग ना हो इसके लिए लगातार क्रेडाई प्रयास करता है। उन्होंने बताया की इसमें सदस्य वही होते हैं जो रेरा और शासन की तमाम नियम प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन करते हैं। निर्वाचित उपाध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि इज आफ डूईंग बिजनेस के साथ ही क्रेडाई अनेको सामाजिक सरोकार के कार्य भी करती है। कोविड के दौर में केडाई द्वारा आक्सीजन सिलेंडर,डीप फ्रीजर शासन को उपलब्ध कराए गए थे। टी. बी. के मरीजों को सतत दवा मिलती रहे इस हेतू 40 से अधिक मरिजो के लिए दवा के रूप में शासन को सहयोग किया। क्रेडाई बिल्डर्स एसोसिएशन छ.ग. की एक विश्वसनीय संस्था है जिसकी गुडविल पर प्रदेश में प्रॉपर्टी सेक्टर का कामकाज होता है। उन्होंने जानकारी दी कि यह संगठन नेशनल क्रेडाई से संबंधित है। प्रॉपर्टी बायर्स भी इसीलिए पूरे भरोसे के साथ निवेश करना पसंद करते है। क्रेडाई मेम्बर्स के सभी प्रोजेक्ट समस्त शासकीय विभागो से अनुमति प्राप्त एवं रेरा से रजिस्टर्ड होते है। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुहेल हक ने अपनी कार्यकारिणी (2023-2025) की सूची जारी की है जिसमें अमित अग्रवाल सचिव, प्रणय राय- कोषाध्यक्ष, डॉ. अजय श्रीवास्तव- पूर्व अध्यक्ष, इसके साथ ही इस जारी कार्यकाल के बाद के भी पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है ।
जिसमे 2025 – 2027 के लिए सुशील पटेरिया अध्यक्ष,उपाध्यक्ष- नसीम खान,गौरव तिवारी,अनुराग शुक्ला- संयुक्त सचिव,हेमंत जीवनानी संयुक्त कोषाध्यक्ष,संरक्षक के रूप में भूतपूर्व अध्यक्ष- अटल श्रीवास्तव, विवेक बाजपेयी, प्रकाश ग्वालानी, एस. पी. चतुर्वेदी, ब्रजेश साहू, संदीप केडिया भी मौजूद रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *