आयोडेस्क,इनो,हिट और आल आउट भी नकली डेढ़ लाख के नकली सामान से साथ व्यापार विहार का व्यापारी गिरफ्तार
बिलासपुर। दैनिक जीवन में उपयोग में लाई जाने वाली चीजों के नकली उत्पाद बेचने वाले व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे करीब डेढ़ लाख रूपए के आयोडेस्क ,इनो,ब्लैक हिट तथा मच्छरों से बचने के लिए उपयोग में लाए जाने वाला नकली आल आउट बरामद किया गया है।
एसीसीयू बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में व्यापार विहार स्थित नरेश ट्रेडिंग सेंटर में डुप्लीकेट सामान के विरुद्ध सफल रेड कार्रवाई किया गया है। प्रार्थी रोहित जायसवाल मैसर्स द्वारा अधिकृत हेलॉन/जीएसके सीएच कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और पेटेंट उल्लंघन की जांच पता और पूरे भारत में उत्पादों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने के लिए अधिकार प्रदान करने वाला प्रासंगिक पीओए एलओए प्राप्त कर रेड कार्यवाही किया गया है। रेड के दौरान विक्रेता को नकली सामान का व्यापार करते पाया गया है। जांच के दौरान विक्रेता से नमूने खरीदे जिन पर आयोडेस्क,इनों ,आल आउट,ब्लेक हिट के कॉपीराइट और ट्रेडमार्क को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था । उत्पादों की वास्तविक श्रृंखला पर उपयोग किए जाने वाले कलात्मक कार्यों को दोहराने के लिए रंग संयोजन और मुद्रण शैली का उपयोग किया गया था । ओरिजिनल की तरह ही दिखाई देने वाले सामान मिलने पर नरेश ट्रेडिंग सेंटर व्यापार विहार के मालिक कमलेश मखीजा के विरुद्ध थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 144/23 पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जायेगा। जाहिर है कि ऐसे नकली उत्पाद की आम जनता पहचान नही कर सकती, जिसका फायदा ऐसे आरोपी उठाकर सामान बेचते हैं, बिलासपुर पुलिस ऐसे मामलों में आगे भी कार्यवाही करती रहेगी। उक्त कार्रवाई में एसीसीयू प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव एवं तारबाहर प्रभारी निरीक्षक मनोज नायक के साथ उप निरीक्षक अजय वारे, एएसआई टोप्पो , प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक सरफराज खान, तरुण केशरवानी, निखिल राव , सूरज का योगदान रहा।

