स्वामी आत्मानंद शासकीय बहु उच्च मा.विद्यालय का परिणाम रहा उत्कृष्ट
बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय बहु. उच्च माध्य. उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बिलासपुर के छात्रों ने दसवी व बारहवी के परीक्षा में अच्छे अंक से स्कूल को गौरवान्वित किया है। स्कूल के प्राचार्य ए.एफ हाशमी ने बताया कि छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2023 के परिणाम आज दोपहर जारी किया गया।

जिसमें विद्यालय का कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम 72 प्रतिशत रहा। जिसमें गणित संकाय से आशुतोष प्रसाद मिश्रा 84.8 प्रतिशत, कला संकाय से अमित वर्मा 78 प्रतिशत, कला संकाय से धरमलाल यादव 78 प्रतिशत, कला संकाय से ही लवी पीटर 76.6 प्रतिशत एवं वाणिज्य संकाय से मयंक भोई 75.8 प्रतिशत, इसी प्रकार कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 52 प्रतिशत रहा जिसमें विद्यालय में प्रथम स्थान में महेन्द्र साहू (आई टी ट्रेड) 86 प्रतिशत, द्वितीय स्थान देवेन्द्र देवांगन (हेल्थकेयर ट्रेड) 85 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान पर विशेष कश्यप (आई टी ट्रेड) 71 प्रतिशत रहे। विद्यालय में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना प्राचार्य एवं शिक्षको के द्वारा की गई।

