बेलतरा आगमन पर मुख्यमंत्री का होगा ऐतिहासिक स्वागत-त्रिलोक विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेगे मांग पत्र

बेलतरा आगमन पर मुख्यमंत्री का होगा ऐतिहासिक स्वागत-त्रिलोक विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेगे मांग पत्र

बिलासपुर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बेलतरा आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, पीसीसी डेलीगेटस एवं पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता के द्वारा आज बेलतरा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसी जनों, पंचायत प्रतिनिधियों जनप्रतिनिधियों का का बैठक लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्वागत में हजारों लोग उपस्थित होने का अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर त्रिलोक चंद श्रीवास ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश के किसानों मजदूरों आम वर्गों के लिए सैकड़ों योजनाएं लाकर प्रदेश को उन्नतशील बनाया है, साथ ही बेलतरा को तहसील का दर्जा, मंगला में पुलिस थाना सहित कई आत्मानंद विद्यालय बेलतरा विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री के कारण प्राप्त हुआ है मुख्यमंत्री के बेलतरा अकलतरी, लखराम आगमन पर हजारों लोगों के द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा ,एवं क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंधी मांग पत्र भी सौंपा जाएगा। इस अवसर पर आज के बैठक में त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ पंडित महेश मिश्रा पुरुषोत्तम चंद्राकर रामप्रसाद चंद्राकर बुंदरू साहू,कृष्णा श्रीवास आयुष सिंह राज प्रमिला मरावी सरपंच उमेश श्रीवास सरपंच देव कुमार, सरपंच, लखराम, हरीश वर्मा उपसरपंच जलसो सरपंच बामहू सहित दो दर्जन से ज्यादा सरपंच, मंगल बाजपाई गणेश वर्मा बंटी खान मोहन जायसवाल कासिम अली वाहिद अली आदि उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *