2000 करोड़ का शराब घोटाला के खिलाफ भाजपा पश्चिम मंडल में पुतला दहन

बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश नेता अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में दो हजार करोड़ का शराब घोटाला हुआ घोटाले बाजी मुख्यमंत्री के खास सिपहसालार रायपुर महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर के नेतृत्व में वर्ष 2019 से 22 के बीच हुई अनवर के माध्यम से दो हजार करोड़ की शराब घोटाले को अंजाम दिया गया।

छत्तीसगढ़ की महिलाओं से शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आए कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने सत्ता में आने के बाद शराब को अवैध कमाई का जरिया बना कर घोटाला किया स्पष्ट है कि शराब घोटाले करके 40 फ़ीसदी तक का राजस्व नुकसान किया गया है 4 साल में भूपेश सरकार ने 2000 करोड़ का शराब घोटाला किया शराब घोटाले का खुलासा हो चुका है और इससे कांग्रेस सरकार की असलियत सामने आ गई है इस मुद्दे को लेकर पश्चिम मंडल कार्यालय 27 खोली चौक से मंगला चौक तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला लेकर नारा लगाते हुए मंगला चौक में भूपेश बघेल व कवासी लखमा आबकारी मंत्री का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर मंडल के महामंत्री अमित चतुर्वेदी महामंत्री लक्ष्मीनारायण कश्यप महिला मोर्चा की अध्यक्ष चंदना गोस्वामी युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव गुप्ता पार्षद सुश्री श्रद्धा जैन राजेश पांडे पिंकी नगवानी प्रतिभा मिश्रा श्रद्धा तिवारी ममता चतुर्वेदी प्रभा मिश्रा किरण सिंह ममता राय सरिता ठाकुर सुजाता मानक सरिता साहू श्याम जी भाई पटेल सुकांत वर्मा कमल जैन मुकेश भारत पंकज श्रीवास्तव किरण कुमार बिरंगी जी अनंत अजय भट्ट कन्हैया खांडेकर अरुण भास्कर संतोष टंडन मेलु राम साहू परवेज खान धर्मेंद्र चंद्राकर अनिल नथानी कार्तिक यादव रमेश रात्रे सुभाष तिवारी मनीष चौहान मन्नू यादव अतुल तनेजा संजय अजय गरेवाल आयुष चतुर्वेदी विक्की निर्मलकर आशीष सुरवंशी मनोज यादव श्रीकांत सोनी राहुल पमनानी ध्रुव देवांगन किशन यादव उमेश यादव आदर्श तिवारी अमर सिंह ठाकुर गुलशन खांडेकर आकाश चावला जय शंकर पांडे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा का जिला स्तरीय महाधरना एवं प्रदर्शन आज
भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा 11 मई को जिला स्तरीय महाधरना एवं प्रदर्शन प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो हजार करोड़ रूपये के शराब घोटाले एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ विकास भवन के सामने नेहरू चौक में दोपहर 2 बजे से किया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि शराब घोटाला व भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय महाधरना एवं प्रदर्शन विकास भवन के पास नेहरू चौक बिलासपुर में आयोजित इस महाधरना प्रदर्शन में विशेष रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेतागण छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय उपस्थित रहकर महाधरना को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बिलासपुर जिला में निवासरत् भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि 11 मई 2023 गुरूवार को दोपहर 2 बजे विकास भवन के पास नेहरू चौक बिलासपुर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।
मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर जिले के समस्त मंडलों में 10 मई बुधवार को 2000 करोड़ रूपये के शराब घोटाले एवं भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। इस मौके पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेसी कुशासन की सच्चाई से लोगों को अवगत कराया। उपस्थित नेताओं ने कांग्रेस शासनकाल के दौरान बढ़ रहे अपराधों हत्या, लूटमार, चाकूबाजी, बलात्कार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों को संरक्षण दिये जाने पर चिंता व्यक्त की।

