अलग-अलग सडक़ हादसे में दो की मौत हाइवा की चपेट में आने से मासूम की मौत,ग्रामीणों ने किया चक्काजाम ग्राम मटियारी के बेलतरा चौक पर तेज रफ्तार हाइवा चालक ने मासूम को मारी ठोकर ग्रामीणों ने ड्राइवर को किया पुलिस के हवाले
बिलासपुर। सीपत- बिलासपुर बलौदा मेन रोड पर ग्राम मटियारी के बेलतरा चौक पर फिर एक सडक़ हादसा हुआ है जिसमें तेज रफ्तार हाइवा ने एक 6 वर्षीय मासूम को अपनी चपेट में ले लिया है जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। वही इस मार्ग पर रोजाना हो रहे सडक़ हादसों से परेशान आस पास के ग्रामीणों ने सडक़ पर चक्काजाम कर दिया। जिससे सडक़ पर लगभग 2 घंटो तक यातायात ठप्प रहा, पुलिस एवं तहसीलदार के मौके पर पहुँच 25 हजार रुपए तात्कालिक सहायता राशि देने और समझाईस के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव निवासी अजय सूर्यवंशी अपने 6 वर्षीय पुत्र ऋतुराज तथा पत्नी को लेकर शादी कार्यक्रम में धानपारा गया हुआ था। वही शादी कार्यक्रम से लौटते वक्त अजय सूर्यवंशी अपने पुत्र एवं पत्नी के साथ मटियारी बेलतरा चौक में रोड किनारे खड़ा हुआ था, उसी वक्त सीपत से बिलासपुर की ओर जा रही हाइवा के चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ऋतुराज को अपनी चपेट में ले लिया जिससे ऋतुराज की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर हाइवा को मोपका चौक स्थित पेट्रोल टंकी पर रुकवाकर ड्राइवर सहित पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। वही घटनास्थल पर ग्रामीणों एवं परिजनों ने उचित कार्यवाही की मांग को लेकर लगभग 2 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। सीपत थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर एवं पुलिसकर्मियों के भारी मशक्कत और तहसीलदार के 25000 रुपये मुआवजा राशि प्रदान कर परिजनों तथा ग्रामीणों को शांत करा चक्काजाम समाप्त करवाया गया है। मामले में पुलिस ने हाइवा चालक को हिरासत में लेकर अपनी कार्रवाई में जुट गई है।
नवाडीह चौक में पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाने की मांग
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सभी वाहनों को रोककर 2 घंटे तक लगभग चक्काजाम कर दिया। चक्का जाम के समय ग्रामीणों ने तहसीलदार से नवाडीह चौक में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग की, ताकि जिससे तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण कर उन पर कार्यवाही की जा सके और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।
ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत
मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा निवासी अभिलेख भास्कर पिता हेमकुमार भास्कर उम्र लगभग 17 वर्ष अपने चचेरे भाईअतुल भास्कर एवं एक अन्य साथी के साथ ग्राम बकरकुदा से मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम दलदली बारात गया हुआ था। जो बारात में शामिल होने के बाद रात 11. 30 बजे के आसपास बाइक क्रं सीजी 12 ्ररू 4724 से तीनो वापस अपने ग्राम बकरकुदा लौट रहे थे । तभी टिकारी और बकरकुदा के बीच पथरताल मोड के पास मल्हार तरफ से आ रहे बोर खनन करने वाले ट्रक क्र. ्य्र 01 ्रष्ट 5725 ने सामने से बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक चला रहे अतुल भास्कर ट्रक से टकरा कर दूर जा कर गिर गया वही पीछे बैठे अभिलेख की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही चालक अतुल भास्कर को भी गंभीर चोटे आई है जिसको गंभीर स्थिति में बिलासपुर रिफर किया गया है। वही एक युवक को हल्की सामान्य चोट आई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनाकारित ट्रक को जब्त कर मौके से फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

