जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों की मांगे पूरी, हड़ताल स्थगित

जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों की मांगे पूरी, हड़ताल स्थगित

बिलासपुर। जिला सहकारी बैंक मर्यादित कर्मचारी संघ ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी लेकिन खुले मंच में आज संघ एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष व जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक में समझौता हो गया और और अनिश्चितकालीन आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूर्यकांत जायसवाल खुले मंच पर बातचीत करने के लिए अड़े रहे और आज आनन-फानन में अध्यक्ष तथा सीईओ को कर्मचारी संघ के बीच में पहुंचना पड़ा और उनकी मांगों को मांगना पड़ा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक सीईओ श्रीकांत चंद्राकर की मांन मनौव्वल के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी और 1 घंटे में ही सारे कर्मचारी काम पर लौट आए।

छत्तीसगढ़ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूर्यकांत जयसवाल ने बताया कि 2016 से लेकर 2023 तक मुख्य मांगों को लेकर लगातार प्रबंधन से संघ चर्चा कर रहा था। लेकिन आश्वासन मिला था जिससे कर्मचारियों में आक्रोश था आखिर में 8 मई को शुरू कर दिया था लेकिन आज प्रमोद नायक की पहल पर हड़ताल समाप्त कर दिया गया। प्रमोद नायक ने कर्मचारियों की मांग पर संघ को भरोसा दिलाया है किकर्मचारियों की पदोन्नति के लिए जुलाई 2023 तक एवं कर्मचारियों के विभागीय प्रकरण के संबंध में स्थायीकरण के संबंध में छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर 18 मई को एक उप समिति की बैठक में इस मामले में निराकरण कर संघ को अवगत कराया जाएगा। इससे कर्मचारी खुश हैं तथा अपनी हड़ताल को स्थगित कर दी। संघ ने कहा है किवह अगर उनकी मांग ेपूरी नहीं होगा तो तो फिर से अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जाएगा। लेकिन आज संघ ने बताया कि यह हड़ताल स्थगित की गई है। आज के जन आंदोलन में प्रमुख रूप से शुभम जायसवाल दीपक तिवारी अनु दुबे अमित दुबे भरत भरत कौशिक, परमेश्वर क्षेत्रों अजय साहू देवेंद्र शुक्ला के अलावा संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी काफी संख्या में मौजूद थे। आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में हड़ताल के चलते दिनभर कामकाज ठप रहा और जिले की सभी शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा काम में बैंकिंग के कामकाज नहीं हुए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *