50 लाख की सट्टा-पट्टी के साथ खाईवाल गिरफ्तार 8 लाख नकद बरामद एसीसीयू व सकरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई आईपीएल मैच में खिला रहा था सट्टा

50 लाख की सट्टा-पट्टी के साथ खाईवाल गिरफ्तार 8 लाख नकद बरामद एसीसीयू व सकरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई आईपीएल मैच में खिला रहा था सट्टा

बिलासपुर। आई.पी.एल. क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाये जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी कि पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह (भा.पु.से.) द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश जारी किया गया था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा तथा सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल (भापुसे.) द्वारा स्व्यं मॉनिटरिंग कर एवं ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वैषणव को कार्यवाही हेतु जरूरी निर्देश दिये थे।
इसी कड़ी में सूचना मिली की अमेरी का रहने वाला नामी खाईवाल आशीष तन्ना फिर से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच रुपयों पैसों का दांव लगवाकर सट्टा खेला रहा है की सूचना तस्दीक हेतु ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा जानकारी एकत्र की गई । जरूरी तकनिकी साक्ष्य जुटाये गये, पुष्ट सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ए.सी.सी.यु. व थाना सकरी की संयुक्त टीम तैयार कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना हुआ मुखबीर की सूचना पर सलोम टॉवर अमेंरी निवासी आशीष तन्ना के घर पर रेड कार्यवाही किया गया । जो आशीष तन्ना अपने मकान में सेट अप तैयार कर ऑनलाईन क्रिकेट मैच में सट्टा खेलाते पकडा गया ।
जिनके कब्जे से नगदी रकम 400000 रू एवं 03 नग मोबाईल फोन, 10 नग ए.टी.एम. कार्ड, टी.वी. सेट व 02 नग चेक बुक तथा 02 बैंक खाते से 03 लाख 96 हजार रू सीज किया गया । आरोपी के कब्जे से लगभग 10 लाख रूपये का मशरूका एवं लगभग 50 लाख से अधिक का सट्टा पट्टी जप्त किया गया है । आरोपी के विरूद्ध जुआ एक्ट के नये प्रावधान के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जाता है, बिलासपुर पुलिस द्वारा जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।
ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी सकरी उप निरी. अजय वारे स.उ.नि. जयमंगल प्रसाद निषाद, प्र. आर. बलवीर सिंह देवमुन सिंह पुहुप आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, दीपक उपाध्याय, प्रशांत सिंह, निखील रॉव, बोधूराम कुम्हार, दीपक यादव, वीरेंद्र गंधर्व, सत्या पाटले, शकुन्तला साहू व थाना सकरी स्टॉफ आदि का सराहनीय योगदान रहा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *