साहू रेल कर्मचारियों ने मनाया कर्मा जयंती और सम्मान समारोह
बिलासपुर। जय मां कर्मा महतारी शक्ति एवम साहू रेल कर्मचारी सभा के संयुक्त तत्वावधान में एन ई इंस्टीट्यूट, बिलासपुर में संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती एवम सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बिलासपुर डिवीजनभर से साहू रेल कर्मचारी परिवार बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा जी की दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा, संगीतमय आराधना, आरती पश्चात् खिचड़ी भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा साव, अर्चना साहू, पुष्पा साहू, जीवनदास, युवराज साहू और संजय साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन लाल साहू (निर्देशक, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार एवम पूर्व सांसद, बिलासपुर) एवम विशिष्ट अतिथि मुकेश साहू (संयुक्त सचिव, प्रदेश साहू संघ, छत्तीसगढ़) थे। अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। सलाद सजाओ प्रतियोगिता, मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता, नाटक, कहानी, कविता, एकल और समूह गायन, चुटकुले कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं के द्वारा मनमोहक, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों के द्वारा ड्राइंग पेंटिंग, गीत संगीत, कत्थक सहित विभिन्न प्रकार के नृत्य, गिटार वादन, गज़ल आदि अयोजित हुए। कार्यक्रम में भाग लिए बच्चों की कला और अभिनय देखते ही बन रहा था। वंदिता साहू, अनिल साहू और शशिकांत साहू की गीत ने तो पूरे महफ़िल को समां में बांध दिया। पूर्व सांसद लखन लाल साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम तैलिक कुलदेवी माता कर्मा की पीढ़ियों के संतान हैं।
रेलवे साहू समाज में प्रत्येक वर्ष नीत नए कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। वे बच्चों के कार्यक्रम से काफ़ी उत्साहित रहे। इन अवसरों से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वैश्विक महामारी कोविड 19 प्रकोप के कारण बीते वर्षों में कार्यक्रम का अवरोध रहा। कार्यक्रम के अध्यक्ष युवराज साहू जी ने कहा कि यह कार्यक्रम वर्ष 2015 से मनाया जा रहा है। यह पहला मौका है जब नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का सफ़ल अयोजन किया गया। बच्चों और महिलाओं की कलाओं को नया प्लेटफॉर्म दिया गया है। जय मां कर्मा महतारी शक्ति के अध्यक्ष श्रीमती योगिता साहू ने कर्मा जयंती पर बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाए दी। अपने वक्तव्य पर कही कि नारी शक्ति सृष्टि के आरंभ से ही अनंत गुणों की आगार रहीं हैं। कर्मा जयंती पर रेल साहू समाज की महतारी शक्ति ने 21वीं सदी नारी सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य का संकेत दिया है। वे बच्चों की प्रतिभा और महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम से काफ़ी प्रभावित हुए। सलाद प्रतियोगिता में संगीता साहू, मेहंदी प्रतियोगिता में हर्षिका साहू, गायन में वंदिता साहू, नृत्य में मेघा साहू, ड्राइंग पेंटिंग में अरसिया साहू, इन सभी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण एवम महिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किया गया।
साहू रेल कर्मचारी सभा के प्रतिनिधियों को श्रीफल भेंट किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष युवराज साहू ने सभी सदस्यों को बधाई एवम धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किए। छत्तीसगढ़ राजगीत के पश्चात् कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। कार्यक्रम में नारी शक्ति मुख्य रूप से श्रीमती योगिता साहू, किरन साहू, यामिनी साहू, अर्चना साहू, पद्मा साहू, पूर्णिमा साहू, यामिका साहू, पुष्पा साहू, पुष्पा साव, मंजुलता साहू, कमलेश साव, चित्रलेखा साहू, नूतन साहू, कौशल्या साहू, संगीता साहू, हितेश्वरी साहू, टिकेश्वरी साहू, रूपा साहू, सुश्री चंचल साहू आदि सम्मिलित रहे। साहू रेल कर्मचारी सभा की ओर से युवराज साहू, ललित साहू, संजय साहू, प्रताप साहू, एस आर साहू, होम सिंह साहू, शशिकपूर साहू, सतीश साहू, प्रभात साव, आर सी साहू, जीवन दास, अंबिकेश साहू, सनत राठौर, अश्विनी साहू, विनोद साहू, जितेंद्र साहू, सुनील साहू, आनंद किशोर साव, अनिल साहू, महेंद्र सिरसांत, रामभरोस साहू, शशिकांत साहू, रमेश साव, चंद्रहास साहू, सुरेन्द्र साहू, तोरनलाल साहू, गजानन साहू, रोहित साहू सहित भारी संख्या में साहू लोग उपस्थित रहे।

