कोलवाशरी में काम के दौरान ऊंचाई से गिरकर फोरमैन की मौत परिजनों ने 25 लाख मुआवजा की मांग कर धरने में बैठे रहे

कोलवाशरी में काम के दौरान ऊंचाई  से गिरकर फोरमैन की मौत परिजनों ने 25 लाख मुआवजा की मांग कर धरने में बैठे रहे

बिलासपुर। कोलवाशरी दुर्घटना में मृत मजदूर के परिजन सिम्स के मरचुरी में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कंपनी के मालिक को मौके पर तलब कर मृतक के आश्रितो को 25 लाख रुपये मुआवजा और प्रतिमाह वेतन देने की मांग की। मांग पूरी ना होने पर उन्होंने शव ले जाने से ही मना कर दिया ।
मामला छोटी कोनी निवासी 42 वर्षीय शत्रुघ्न चौबे के घुट्कु स्थित फील कोल में काम के दौरान हुई मौत का है। बताया जाता है कि उसने एक सप्ताह पहले ही बतौर फोरमैन जॉइनिंग दी थी। शुक्रवार शाम को वह 60 फुट की ऊंचाई पर केबल चेक कर रहा था। ऊँचाई से गिरकर घायल होने पर उसे आनन- फानन में प्लांट की गाड़ी से बिलासपुर के श्री राम केयर अस्पताल लाया, जहां से घायल श्रमिक को सिम्स रेफर कर दिया गया। सिम्स पहुंचने पर डॉक्टर ने घायल श्रमिक शत्रुघ्न चौबे को मृत घोषित किया गया।
परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से उसके परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट हो गया। उसके 14 और 12 साल के 2 पुत्र हैं। परिजनों का आरोप है कंपनी के जिम्मेदार अफसरों ने उन्हें हादसे की जानकारी तक नही दी। बताया जा रहा है कि फील कोल उद्योगपति प्रवीण झा की कंपनी है, जिसमें सुरक्षा उपकरण इस्तेमाल ना करने से श्रमिक की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई, जिसके बाद सिम्स में हंगामा मचा रहा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *