60 लाख की सट्टा-पट्टी के साथ 8 सटोरिए पकड़ाए 51000 हजार नकद,10 मोबाइल,2 कैलकुलेटर,दो बाइक जब्त एसीसीयू व तारबाहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

60 लाख की सट्टा-पट्टी के साथ 8 सटोरिए पकड़ाए 51000 हजार नकद,10 मोबाइल,2 कैलकुलेटर,दो बाइक जब्त एसीसीयू व तारबाहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

बिलासपुर। आई.पी.एल. क्रिकेट मैच एवम सट्टा मटका पर सट्टा खिलाये जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश जारी किया गया था । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल भापुसे. द्वारा स्व्यं मॉनिटरिंग कर ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वैषणव को कार्यवाही हेतु जरूरी निर्देश दिये थे। इसी कडी में सूचना मिली की नामी खाईवाल दीपक टेकवानी फिर से रुपयों पैसों का दांव लगवाकर सट्टा खेला रहा है ।
सूचना तस्दीक हेतु ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा जानकारी एकत्र की गई जरूरी तकनिकी साक्ष्य जुटाये गये, पुष्ट सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ए.सी.सी.यु. व थाना तारबाहर की संयुक्त टीम तैयार कर आज ठाकुर पान ठेला तारबाहर, पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर, डीपूपारा तारबाहर, सी.एम.डी. चौक तारबाहर से उपरोक्त आरोपी दीपक टेकवानी 55 वर्ष कस्तूरबा नगर, दिलीप कुमार 46 वर्ष सा. रतनपुर थाना रतनपुर, विक्की छाबडा उम्र 36 वर्ष सा. राजकिशोर नगर ,नरेश कुमार सचदेवा उम्र 42 वर्ष सा. दीनदयाल कॉलोनी मंगला थाना सिविल लाईन , मोहन कुमार ध्रुव 21 वर्ष डीपूपारा तारबाहर थाना तारबाहर ,लक्ष्य गिरी गोंस्वामी उम्र 24 वर्ष एफ.सी.आई. रोड तारबाहर , शाहबाज अली उम्र 23 वर्ष गुरू घांसीदास मंदिर के पास पुराना बस स्टैण्ड तारबाहर,सहनवाज खान उम्र 23 वर्ष तारबाहर मस्जिद के पीछे थाना तारबाहर सट्टा खिलाते पकडे गये । जिनके कब्जे से कुल 50990 रू नगद, 10 नग एन्ड्रायड मोबाईल फोन व 02 मोटर सायकल जप्त व करीब 60 लाख रू की सट्टा पट्टी जप्त की गई है। सभी आरोपियों को जुआ एक्ट के नए प्रावधान के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
भविष्य में भी लगातार अवैध जुआ, सट्टा, पर बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाती रहेगी। उक्त कार्रवाई में ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, निरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर उप निरी. अजय वारे, प्र. आर. बलवीर सिंह, देवमुन सिंह पुहुप आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, दीपक उपाध्याय, प्रशांत सिंह, निखील रॉव, बोधूराम कुम्हार, दीपक यादव, वीरेंद्र गंधर्व, सत्या पाटले व थाना तारबाहर स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *