एक ही रात ज्वेलरी शॉप व मेडिकल स्टोर में लाखों की चोरी शिवम मेडिकल व अमृत ज्वेलरी शॉप में देर रात हुई चोरी कैमरे भी ले गए, पुलिस जुटी जांच में

एक ही रात ज्वेलरी शॉप व मेडिकल स्टोर में लाखों की चोरी शिवम मेडिकल व अमृत ज्वेलरी शॉप में देर रात हुई चोरी कैमरे भी ले गए, पुलिस जुटी जांच में

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने दो दुकानों पर धावा बोलकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वही चोरों ने दुकानों में लगे कैमरा व डीवीआर को भी साथ ले गए। जिससे चोरों की तलाश करने में पुलिस को परेशानी हो रही है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मेडिकल व ज्वेलरी शॉप में देर रात चोरों ने घुसकर चोरी की है। पुलिस इस मामले की जंाच कर रही है। वही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देख रही है।

जिले के सिविल लाइन थाना इलाके में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है जिसमें चोरों ने दवाई दुकान और ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। जिसमें शिवम मेडिकल शॉप से करीब एक लाख की चोरी होने की बात सामने आ रही है । वही मुंगेली नाका स्थित अमृत ज्वेलरी शॉप से भी ज्वेलरी के साथ लाखों रुपए की चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद कैमरा और डीवीआर को भी साथ ले गए। जानकारी के मुताबिक जब मेडिकल संचालक और ज्वेलरी शॉप के संचालक सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी होने की घटना पता चली जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई है वहीं सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। गौरतलब हो कि जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है।

वही सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो दुकानों में एक साथ चोरी की घटना से पुलिस की नींद उड़ गई है। दोनों वारदातों में एक ही गिरोह का हाथ भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी मामलों पर जांच कर रही है। ताकि चोरों का पता लग सके। एक साथ दो दुकानों में चोरी होने से पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल गई है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *