जिले में एक दिन में सर्वाधिक 8 कोरोना मरीज मिले
छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की होगी कोरोना जांच
ज्यादातर मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मिली

जिले में एक दिन में सर्वाधिक 8 कोरोना मरीज मिलेछत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की होगी कोरोना जांचज्यादातर मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मिली

बिलासपुर। जिले में आज 8 नए कोरोना मरीज मिले है। जिसमें शहरी व ग्रामीण इलाकों में आज चकरभाठा,नेहरू नगर,रामा लाइफ सिटी,बिल्हा व नूतन कॉलोनी से कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। सभी का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढऩे से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। और जांच को बढ़ाया जा रहा है। ताकि कोरोना पर काबू पाया जा सके।
दूसरे राज्य से आने वाले अब हर व्यक्ति की कोरोना जांच होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने वाली टीम को सक्रिय कर दिया है। जांच में यह बात सामने आ रही है कि पिछले दिनों में जितने भी कोरोना मरीज मिले हैं, उनमे से 70 प्रतिशत की ट्रेवल हिस्ट्री निकली है। जो हाल फिलहाल में किसी दूसरे राज्य से वापस लौटे हैं। ट्रेवल हिस्ट्री वालों पर ध्यान न देने की दशा में कोरोना संक्रमण के मामले बढऩे की आशंका बढ़ गई है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो रही है। बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग व धमतरी से भी कोरोना के डराने वाले आंकड़े आए हैं। प्रदेश में रविवार को कोरोना पॉजेटिविटी रेट 4.14 रही थी। वहीं एक्टिव केस की संख्या बढक़र 110 से ज्यादा हो गयी थी। जिले में एकबार फिर कोरोना के मामले बढऩे लगे हैं। जिले में कोरोना से दो मौते हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मची हुई है।
सीएमएचओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने जानकारी दिया है कि कोरोना महामारी तो नियंत्रण में चल रहा है। लेकिन रोजाना मरीज मिल रहे हैं, ऐसे में पर ध्यान देना जरूरी हो गया है। अन्यथा मामले बढ़ सकते हंै। देखने में यह भी आ रहा है कि अभी मिलने वाले ज्यादातर मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मिल रही है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर ही बाहर प्रदेश से आने वाले लोगों को कोरोना जांच करने का निर्णय लिया गया है। ताकि संक्रमित मिलने की दशा में तत्काल उपचार किया जा सके।
वही यह भी कहा गया है कि इस दौरान जो भी बाहर प्रदेश से आ रहे हैं, वे खुद ही अपना कोरोना जांच कराएं, ताकि वे पूरी तरह से सुरक्षित हो सकें। वहीं यदि संक्रमित मिलते हैं तो उनका जल्द से जल्द इलाज कर कोरोना के सभी मामलों को खत्म किया जा सके। डा. अनिल श्रीवास्तव ने जिलेवासियों को सलाह दी है कि सभी इन दिनों कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, ताकि संक्रमण बढऩे की हर आशंका को खत्म किया जा सके। यह भी कहा कि यदि किसी में कोरोना के लक्षण मिल रहा है और 48 घंटे बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है, तो इसे पूरे गंभीरता से ले और तत्काल कोरोना जांच कराएं। इससे यह तो पुष्टि हो सकेगी कि आप कोरोना से संक्रमित नहीं है। यदि संक्रमित निकलते है तत्काल इलाज मिल जाएगा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *