चोरी के चार लाख के जेवर बरामद,तीन गिरफ्तार
मंहगे शौक पूरा करने के लिए चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए
सरकंडा क्षेत्र के कई मकानों में की थी चोरी
बिलासपुर। थाना सरकण्डा क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार चोरियों के मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा है। जो लगातार सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से सोने चांदी के आभूषण सहित मोबाइल फोन साउंड सिस्टम व हाथ घड़ी सहित चार लाख का माल व नकदी 16 हजार रकम भी बरामद किया है।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु घटना स्थल एवं घटना स्थल के आसपास सहित मुख्य सडक मार्ग पर लगे करीब 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरो के फुटेज का बारीकी से निरीक्षण कर संदिग्धो को चिन्हांकित किया गया तथा सायबर सेल से तकनिकी जानकारी प्राप्त की गई। एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के पुर्व से तैयार किये गये मजबूत सूचना तंत्र से प्राप्त सूचना को एकसूत्र में पिरोकर चिन्हित संदेहियों से पूछताछ की गई, दौरान पूछताछ के यह ज्ञात हुआ कि मामले में आदतन शातिर चोर शामिल है जो पुर्व में भी चोरी के अन्य प्रकरणो में निरूद्ध हो चुके है । तथा वर्तमान में भी अपने मॅहगे शौंक पुरा करने के लिये समूह बनाकर चोरी की घटना कारित कर रहे है । मुख्य आरोपी अनिल निषाद एवं भागीरथी साहू द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था एवं चोरी के सम्पूर्ण माल मशरूका को आपस में बांटकर कुछ सोने चांदी के जेवर बेंचकर रकम प्राप्त की गई है। उपरोक्त आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे और भी चोरियो के संबध्ंा में पूछताछ की गई एवं पूछताछ पर थाना सरकण्डा के कई मामलो में विविध चोरियों का खुलासा हुआ है । तथा पूछताछ दौरान आरोपी अनिल निषाद द्वारा 44 ग्राम सोने के आभूषण को आईआईएफएल गुड लोन कंपनी मे गिरवी रखकर लोन लेना बताने से कंपनी के मैनेजर से 44 ग्राम सोने के आभूषण को जप्त किया गया तथा अन्य सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम को दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया है । खरीददार सैययद ईमरान हुसैन उम्र 36 साल सा. ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । सम्पूर्ण कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक फैजुल होदा शाह, उप निरीक्षक अजय वारे, उप निरीक्षक राज सिंह प्रभारी पुलिस चौकी मोपका उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, प्र.आर. बलवीर सिंह, देवमुन पुहुप, दीपक यादव, सत्या कुमार पाटले, निखिल जाधव, प्रशांत सिंह, बोधुराम कुम्हार, तरूण केशरवानी, विरेन्द्र गंधर्व, विजेन्द्र रात्रे व थाना सरकण्डा की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

