वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइंसेस रखें कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करें-एसपी
पुलिस अधीक्षक ने लगाई यातायात की पाठशाला

वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइंसेस रखें कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करें-एसपीपुलिस अधीक्षक ने लगाई यातायात की पाठशाला

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह द्वारा विगत माह मार्च से बिलासपुर नगर वासियों के लिए यातायात के नियमो की जानकारी हेतु यातायात की पाठशाला अभियान प्रारंभ किए जाने यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

आदेश के परिपालन में मार्च माह में बिलासपुर शहरी चौक चौराहों मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन सुबह एवं शाम यातायात के अधिकारी 20 से 25 यातायात की पाठशाला का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों की बुनियादी जानकारी यातायात पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही है। इसी क्रम में आज शहर के अति व्यस्ततम एवं महत्वपूर्ण चौक नेहरू चौक एवं महामाया चौक में स्वयं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा यातायात की पाठशाला ली गई। विदित हो कि नेहरू चौक पर प्रात: 11 बजे से बड़ी संख्या में लोगो वाहन चालकों जिसमें हर आयु वर्ग के स्त्री-पुरुष वाहन चालक शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें संबोधित करते हुए वाहन सडक़ पर चलाते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें जैसे- चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की मूल प्रपत्र वाहन चलाते समय सुरक्षा के मापदंड जैसे-दुपहिया में हेलमेट, कार आदि में सीट बेल्ट का प्रयोग करना, रेड सिगनल में रुकने की प्रवृत्ति का विकास, सडक़ पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा का ध्यान रखना, रॉन्ग साइड मूवमेंट नहीं करना,दुपहिया में तीन सवारी नहीं चलना, प्रेशर हार्न का प्रयोग नहीं करना, साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के नवीन प्रावधानों की जानकारी तथा गुड सेमीरिटर्न कानून की विस्तृत जानकारी तथा सडक़ दुर्घटना में मदद करने वाले व्यक्ति के व्यक्ति को प्राप्त होने वाले कानूनी संरक्षण की जानकारी तथा शासन की नवीन योजना के तहत घायलो की मदद करने वालो को सम्मानित किए जाने संबंधी जानकारी बड़ी ही सरल रोचक ढंग से दी गई। आज के इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वितीय सोपान में स्थानीय महामाया चौक में यातायात की पाठशाला लगाकर लोगों को नियमों की जानकारी दी गई , यातायात पुलिस की पूरी टीम, दोनों ही पाठशाला में उपस्थित रही। नेहरू चौक पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात) रोहित बघेल सहायतार्थ निरीक्षक मोहन भारद्वाज,सहायक उपनिरीक्षक चंद्रदेव बीसी, इसी प्रकार महामाया चौक में यातायात पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू, निरीक्षक  अशोक द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक मनोज पांडे, राम प्रताप यादव रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *