रामनवमी पर स्कूली बच्चे बने राम-सीता

रामनवमी पर स्कूली बच्चे बने राम-सीता

बिलासपुर। नवरात्रि तथा राम नवमी के अवसर पर नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी के शिक्षक योगेश करंजगांवकर द्वारा अपने कक्षा के बच्चो को त्यौहार के महत्व को बताने हेतु हर घर सीता राम  नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया  गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को रामायण के पात्रों जैसे राम,लक्ष्मण, सीता, हनुमान,अथवा देवी के रूप मे घर मे तैयार कर उनका फोटो व्हाट्सअप के माध्यम से अपने शिक्षक को भेजने कहा गया था। बच्चो के माता पिता ने इस कार्यक्रम मे अपने बच्चो को राम, लक्ष्मण, हनुमान आदि भगवान तथा दुर्गा, काली, शीतला आदि देवियो के रूप मे घर मे सजाकर उनका पूजन अर्चन किया तथा बच्चो कि फोटो हमें भेजी।

 शाला मे वर्ष भर इस प्रकार के अनेको कार्यक्रम किये जाते है जिससे बच्चो को अपने भारतीय त्यौहारों और अपनी प्राचीन संस्कृति की जानकारी प्राप्त हो सके। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *