रामनवमीं की शोभायात्रा का अमर ने किया स्वागत

रामनवमीं की शोभायात्रा का अमर ने किया स्वागत

बिलासपुर। राम नवमीं के पावन पर्व पर प्रति वर्ष की भांति वेंकटेश मंदिर से  निकली भव्य शोभायात्रा का पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने गोल बाजार मानसरोवर चौक में कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं भगवान श्री राम से शहर वासियों एवम देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य कल्याण की प्रार्थना करते हुए रामनवमी के पर्व की बधाई दी। अमर अग्रवाल रेल्वे परिक्षेत्र में श्री राम नवमीं के अवसर पर आयोजित पूजन में भी शामिल हुए।

आज गुरुवार को रामनवमी पर इस बार भी शहर के व्यंकटेश मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
अनेक भव्य और आकर्षक झांकियों तथा गाजे-बाजे के साथ निकली यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस वेंकटेश मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान शोभायात्रा का पूरे शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *