दीक्षांत समारोह में शामिल होने फिजी के उच्चायुक्त पहुंचे शहर

दीक्षांत समारोह में शामिल होने फिजी के उच्चायुक्त पहुंचे शहर

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त कमलेश शशि प्रकाश का बिलासपुर आगमन हुआ। आज शाम साढ़े पांच बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर  कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेई अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय बिलासपुर और कुलपति प्रोफेसर आलोक चक्रवाल गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्व विद्यालय ने उनका स्वागत किया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ और संभवत: देश के किसी विश्व विद्यालय में किसी अन्य देश के उच्चायुक्त दीक्षांत समारोह में शामिल होने और दीक्षांत उद्बोधन के लिए शामिल हुए हों। इस अवसर पर डॉ डी वीएसजीके कलाधर और तरूण धर दीवान उपस्थित थे।
उच्चायुक्त के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम
अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर में कल विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह के पश्चात सायं साढ़े पांच बजे लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम बिलासपुर में सम्मान और सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ और अध्यक्षता रामशरण यादव महापौर नगर निगम बिलासपुर होंगे और विशिष्ट अतिथियों में रश्मि आशीष सिंह संसदीय सचिव और विधायक तखतपुर, रजनीश सिंह विधायक बेलतरा,  शैलेश पांडेय विधायक बिलासपुर, धर्मजीत सिंह विधायक लोरमी और  प्रमोद नायक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक होंगे। इस सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्य रूप से कविता पाठ करेंगे। संजय अलंग संभागायुक्त बिलासपुर,  कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेई  अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय बिलासपुर, रामकुमार तिवारी अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा शोध पीठ और सतीश जायसवाल वरिष्ठ साहित्यकार बिलासपुर। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति शास्त्रीय गायन सुश्री श्रुति प्रभला शास्त्रीय गायिका बिलासपुर करेंगी। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिक और कविता प्रेमी उपस्थित रहेंगे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *