जीडीसी कॉलेज में 700 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच

जीडीसी कॉलेज में 700 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच

बिलासपुर। शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय बिलासपुर की यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में आज स्वास्थ परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सक्षम एनजीओ एवं आईएमए बिलासपुर छत्तीसगढ़ के सहयोग से संपन्न  हुआ।

 कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्याल के प्राचार्य डॉक्टर आर एसक कमलेश के द्वारा किया गया। उन्होंने ने स्वास्थ शिविर को छात्राओं के हित मे बताते हुए. इसका अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु उत्प्रेरित किया। शिविर मे शहर के विशेषज्ञ चिकित्मक, डा प्रशान्त द्विवेदी, डा शशिकांत साहू, डा. के के साव ने छात्राओं को अपने व्याख्यान के द्वारा स्वास्थ के प्रति जागरुक किया एवं उनकी स्वास्थगत समस्याओ का समाधान किया। शिविर मे स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 नम्रता सिंह, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपिका, दंत चिकित्सक  डा0 दिव्या साव एवं उनकी टीम परामर्श हेतु उपस्थित रहे। स्वास्थ शिविर में महा विद्यालय के प्राध्यापक, कमचारीगण एवं क्षात्राओं का नेत्र एवं दांत परीक्षण किया गया। लगभग 700 छात्राओं ने स्वास्थ परीक्षण एवं परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम में यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी की संयोजक डॉ मीना क्षेत्रपाल सदस्य डॉ आशा कबीर डॉक्टर शैलजा जोगी डॉक्टर सुषण उदय डॉ संगीता शुक्ला एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक सक्षम एनजीओ के शेफाली घोष निर्मल घोष एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *