16 प्रतिशत आरक्षण की मांग करने सरगांव जा रहे युवक गिरफ्तार
पुलिस ने जरहाभाठा में रोका

16 प्रतिशत आरक्षण की मांग करने सरगांव जा रहे युवक गिरफ्तारपुलिस ने जरहाभाठा में रोका

बिलासपुर । सरगांव में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भरोसा सम्मेलन में 16प्रतिशत आरक्षण की मांग करने रैली की शक्ल में निकले आंदोलनकारियों को पुलिस ने राजीव गांधी चौक के पास हिरासत में ले लिया। शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरगांव में भरोसा सम्मेलन है, जहां वे यह बताने पहुंचेंगे कि उन्होंने प्रदेश के कमजोर वर्ग के लिए क्या-क्या किया। इसी दौरान 16प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर हाथों में तख्तियां, बैनर लेकर महंत बाड़ा से सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में सरगांव की ओर कूच करते नजर आए। जैसे ही पुलिस को यह पता चला पुलिस ने सभी को राजीव गांधी चौक के पास रोककर हिरासत में लिया और फिर उन्हें बस से सीपत थाना ले जाया गया।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश विधेयक में अनुसूचित जनजाति के लिए 32प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशतआरक्षण की मांग की गई है, तो वहीं अनुसूचित जाति का आरक्षण घटाकर 13प्रतिशत कर दिया गया है। जिसे 16प्रतिशत किए जाने की मांग सतनामी समाज कर रहा है। इसी मांग के समर्थन में आंदोलनकारी भरोसा सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे, जिन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। राज्य में आरक्षण का कुल कोटा पहले ही 76 फीसदी तक पहुंच चुका है और अब तक राज्यपाल ले इस पर हस्ताक्षर भी नहीं किये है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *