8 लाख की नशीली सिरप बरामद,युवती सहित 6 गिरफ्तार
पुलिस के ऑपरेशन निजात को मिली बडी सफलता
एसीसीयू थाना सिविल लाइन, तारबाहर, सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
आरोपीयों के कब्जे से 235 कार्टून प्रतिबंधीत कोडिन युक्त सिरप,कार व स्कुटी जब्त
बिलासपुर। आम जन एवं युवाओं में नशे के विरूद्ध जागरूकता लाने एवं नशे के दुषप्रभाव से बचने के लिये बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान ’’निजात’’ चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध नशे की सामग्री एवं नारकोटिक एक्ट की कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल के एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में नारकोटिक एक्ट के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु टीम तैयार किया गया था । अभियान के दौरान ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के मजबूत स्थानीय सूचना तंत्र एवं मुखबिरी से मिनी बस्ती जरहाभाठा के रहने वाले विशाल सिंह के परिवार एवं अन्य लोग बडी मात्रा में अवैध कोडिन युक्त कफ सिरफ की शहर में बिक्री कर रहे है ।
उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराकर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर थाना सिविल लाईन, तारबाहर एवं थाना सिरगिट्टी की संयुक्त टीम बनाकर अलग-अलग स्थानो पर रेड कार्यवाही किया गया। उक्त रेड कार्यवाही में थाना सिविल लाईन क्षेत्र में 03 स्थानो में दंबिश देकर नारकोटिक्स एक्ट के तहत 03 प्रकरणो में कार्यवाही किया गया तथा थाना तारबाहर क्षेत्र में दंबिश देकर अवैध कोडिन युक्त कफ सिरफ बेचने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दो प्रकरणो में कार्यवाही किया गया तथा थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में नारकोटिक्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण में कार्यवाही किया गया इस प्रकार कुल 05 पुरूष एवं 01 महिला आरोपीयॉ से कुल 235 नग कोडिन युक्त कफ सिरफ एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग कार एवं 01 नग एक्टीवा स्कुटी को जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह ठाकुर पिता सुखदेव सिंह ठाकुर जाति बहेलिया उम्र 22 साल सा. राजीव गांधी चैंक जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जप्तशुदा मशरूका. 50 नग कोडीन युक्त कफ सिर्फ नग कीमती 7500 रुपये है। विशाल सिंह ठाकुर पिता सुखदेव सिंह ठाकुर जाति बहेलिया उम्र 19 साल सा. राजीव गांधी चौक जप्तशुदा मशरूका 50 नग कोडीन युक्त कफ सिरफ नग कीमती 7500 रुपये है। सफेद रंग की एक वेन्टो टी डी पुरानी कार क्रमांक सीजी 04 एलएल2412 कीमती करीबन 07 लाख जुमला कीमती 707500 रुपये, पायल सिंह उर्फ रानी पिता सुखदेव सिंह ठाकुर जाति बहेलिया उम्र 19 साल सा. ओम नगर नवीन प्राथमिक स्कुल के पिछे मिनी बस्ती के पास से 50 नग कोडीन युक्त कफ सिरफ एक स्कूटी क्रमांक सीजी 10 ए जेड 1013 कीमती 40000 रूपये व एक मोबाईल रियलमी कीमती 10000 रूपये व 500 रूपये बिक्री रकम कुल जुमला 58000. रूपये बरामद किया है।
थाना तारबाहर जिला में पवन श्रीवास पिता विनोद श्रीवास उम्र 21 साल सा. जरहाभाठा मिनी बस्ती के पास से मादक पदार्थ प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप 25 नग कफ सिरफ कुल कीमती 5000 रूपये बरामद किया गया।आकाश खरे पिता स्व. रमेश खरे उम्र 21 साल सा. संत रविदास मार्ग जरहाभाठा के पास से प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप 20 नग कफ सिरफ कुल कीमती 4500 रूपये बरामद किया गया। थाना सिरगिट्टी में आरोपी मानष सिंह पिता अश्वनी सिंह उम्र 20 वर्ष सा. ओमनगर जरहाभाठा के पास से प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप 40 नग कफ सिरफ कुल कीमती 6200 रूपये जब्त किया गया है।
उक्त कार्रवाई में एसीसीयू टीम स्टाफ निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सिविल लाईन, निरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर, निरीक्षक पौरूष पुर्रे थाना प्रभारी सिरगिट्टी उप निरीक्षक अजय वारे प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप बलवीर सिंहए प्रशांत सिंह सत्यकुमार पाटले बोधूराम कुम्हार महिला आरक्षक शकुन्तला साहू का योगदान रहा।

