छत्तीसगढ़ की महिलाएं रच सकती हैं इतिहास- रेखा शर्मा
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं से हुई रूबरू

छत्तीसगढ़ की महिलाएं रच सकती हैं इतिहास- रेखा शर्माराष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं से हुई रूबरू

बिलासपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा आज यहां विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं से संवाद किया। और कहा कि उन्होंने उपस्थित आज महिलाएं हर क्षेत्र मेअद्भुत काम कर रही है । हम महिलाओं को काफी लम्बा सफर तय करना है और अपनी भूमिका दमदारी से निभानी है । श्रीमती रेखा शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित उद्यमी महिलाओं, एनजीओ संचालिकाओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, छात्राओं, डॉक्टरों, सामाजिक संगठनों और अन्य महिला मंडलों से जुड़ी महिलाओं से रूबरू होकर उनकी सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक भूमिकाओं को समझा। उन्होंने कहा कि आप सबसे मिलकर आज़ उनकी ये धारणा मजबूत होती है कि मातृशक्ति हर क्षेत्र में आगे आ रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि वो बिलासपुर से ये विश्वास ले कर लौट रही हैं कि यहां की महिलाएं इतिहास रचने की क्षमता रखती हैं।

इस अवसर पर उपस्थित सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के अलावा आज बाहर की दुनिया मे भी अपना परचम लहरा रही है। जो भी अवसर उनको उपलब्ध कराए जा रहे हैं उसमें महिलाओं ने सफलता प्राप्त की है। राजनीतिक क्षेत्र में और भागीदारी बढाने की उन्होंने पैरवी की और सबको आगे आने का आह्वान किया। इस संवाद कार्यक्रम का संचालन करते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने महिला शक्ति के सामर्थ्य का उल्लेख किया और उपस्थित महिलाओं की उपलब्धियों से श्रीमती रेखा शर्मा को अवगत कराया। प्रारम्भ में श्रीमती रेखा शर्मा और सुश्री सरोज पाण्डेय का महिलाओं ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष , विधायक धरमलाल कौशिक,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

महिला प्रमुखों से की चर्चा
इस अवसर पर अध्यक्ष एनसीडब्ल्यू रेखा शर्मा ने बिलासपुर की महिलाओं से विस्तृत चर्चा की प्रमुख रूप से पलक जयसवाल( चौकसे कॉलेज), स्रह्म् कविता पुजारा ,शिल्पी केडिया, विभाग सायोजिक स्वाति राज गुप्ता,ब्रम्हकुमारी प्रमुख सविता दीदी, पतंजलि प्रमुख हेमलता साहू, अंजू दुआ, डॉ मीना गुप्ता, डॉज्योत्सना दुबे, डॉ अंजली मिश्रा, लता गुप्ता,लक्ष्मी सोनी,संगीता शुक्ला,पलक लाट,आरती दुबे,निशा बेन कानाबार,चित्रा तिवारी,स्वाति गुप्ता, ज्योतिबेन ठक्कर,नूपुर त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *