छत्तीसगढ़ की महिलाएं अधिक प्रताडि़त-रेखा

छत्तीसगढ़ की महिलाएं अधिक प्रताडि़त-रेखा

बिलासपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा शुक्रवार को बिलासपुर पहुंची। न्यू सर्किट हाउस में श्रीमती शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि यह उनका पहला बिलासपुर दौरा । है उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष होने के नाते उनके पास सर्वाधिक शिकायत दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आते हैं। ऐसा शायद इसलिए होता है क्योंकि उनका कार्यक्षेत्र इन दोनों राज्यों से सटा हुआ है। वहीं उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में आनुपातिक रूप से महिलाएं अधिक प्रताडि़त है लेकिन उनमें अपने अधिकारों को लेकर जागरूकता की कमी है, इसी कारण शिकायत दर्ज कराने में भी वो पीछे हैं। श्रीमती शर्मा ने पिछले दिनों रायपुर में नाबालिग का बाल पकडक़र सडक़ पर उसे लहूलुहान हालत में घसीटे जाने का भी जिक्र किया।  श्रीमती शर्मा ने कहा कि ऐसी घटना के दौरान लोग संवेदनहीन होकर वीडियो बना रहे थे जबकि उन्हें युवती की मदद करनी चाहिए थी।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि एनसीआरबी के आंकड़ों में भी छत्तीसगढ़ की स्थिति ठीक नहीं है। यहां सरकारी योजनाओं में टारगेट बनाकर आदिवासियों का विवाह मुस्लिम से कराया जा रहा है। इसे उन्होंने लव जिहाद करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसी अपना टारगेट पूरा करने बिना जांच के ही आदिवासी बेटी का विवाह मुस्लिम युवक से करा रही हैं। जिससे दोनों ही परिवार परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की नाकामी के चलते 16 लाख प्रधानमंत्री आवास नहीं बन पा रहे हैं। आवास नहीं बनने का सबसे बड़ा खामियाजा महिलाओं को ही उठाना पड़ता है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *