महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान
4 साल के बेटे का इलाज कराने कोतमा से आई थी
डाक्टरों के बेहद नाजुक बताने पर उठाया कदम
भाई ने ससुराल में प्रताडऩा की बात कही

महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान4 साल के बेटे का इलाज कराने कोतमा से आई थीडाक्टरों के बेहद नाजुक बताने पर उठाया कदमभाई ने ससुराल में प्रताडऩा की बात कही

बिलासपुर। उसलापुर ओव्हरब्रिज पर आज शाम एक बड़ी दुखद घटना घटी। एक अपने बीमार बच्चे की तकलीफ सह नहीं सकी और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका चार साल का बेटा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। डाक्टरों ने उसकी हालत बेहद नाजुक बताई है।

सुष्मिता सिंह के चार साल के बेटे का इलाज अपोलो अस्पताल में करा रही थी। बच्चे की स्थिति बहुत ही नाजुक थी और डॉक्टर ने जवाब दे दिया था। इस सदमे को मृतका बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे आज शाम लगभग 4 बजे ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली।  

मृतिका के भाई ने कहा कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष वाले अक्सर प्रताडि़त करते रहते थे। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस में करने पर इस संबंध में उनके कोतमा निवास पर पुलिस भी आ चुकी थी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *