एनएसयुआई की मांग हुई पूरी, एयू के छात्र पंजाब में खेलेंगे
खिलाडिय़ों को नहीं मिली थी पंजाब जाने अनुमति,युनिवर्सिटी का किया था घेराव
बिलासपुर। एनएसयुआई प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी के नेतृत्व में एयू विवि के घेराव के बाद देर शाम कुलपति एडीएन बाजपेयी ने खिलाडिय़ों को पंजाब खेलने जाने का निर्देश जारी किया, जिस पर तत्काल सभी खिलाडिय़ों का ट्रेन टिकट व अन्य औपचारिक तैयारीयां विवि द्बारा कराने का निर्देश खेल अधिकारी को दिया। इस पर एनएसयुआई अर्पित केशरवानी ने कुलपति का आभार जताते हुए छात्रहित पर निर्णय लेने की सराहना की।

बतादे अटल बिहारी विश्वविद्यालय के सॉफ्टबॉल खिलाड़ी जो की राष्ट्रीय स्तर तक अपने खेल के प्रदर्शन से जौहर दिखा चुके हैं, इसके बावजूद एयू प्रशासन खिलाडिय़ों को पंजाब खेलने नहीं भेज रहा था, जबकि दूसरी तरफ़ राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर रही है। उच्च पदों पर बैठे अधिकारी खिलाडिय़ों के प्रतिभाओं को दबाने का प्रयास कर रहे है. इस मुद्दे को लेकर प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी के नेतृत्व में कोनी स्थित विश्वविद्यालय कैंपस में खिलाडिय़ों व छात्रों के साथ इस माँग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया था। 1 घंटे तक विश्वविद्यालय गेट के समक्ष बैठकर कुलपति को माँग पूरी करने गुहार लगायी इस दौरान छात्र नेताओं की विश्वविद्यालय प्रशासन व पुलिस से बहस भी हुई. अर्पित केशरवानी ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति छात्रों की प्रतिभा को निखारने को छोड़ दबाने का प्रयास अधिक कर रहे हैं। यही वजह है कि शहर के होनहार खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर में भाग लेने कुलपति अनुमति नहीं दे रहे जिसको लेकर आज एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है. अगर 24 घंटे के अंदर छात्रों को अनुमति नहीं मिली तो कुलपति को हटाने की माँग मुख्यमंत्री से करेंगे. इस दौरान कोनी सीएसपी नूपुर उपाध्याय विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्रों और कुलपति के बीच बातचीत कराई।

