हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति करेगी नागरिक उड्डयन मंत्री का पुतला दहन
आज सुबह 11 बजे हवाई अड्डे के द्वार पर विरोध प्रदर्शन
बिलासपुर- इन्दौर के लिए कल आखिरी उड़ान
नेतृत्व की कमजोरी से छिन गई सुविधा
इन्दौर-जबलपुर को तीन नई उड़ाने मिली
बिलासपुर। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने आज हुई एक बैठक में कल होने वाले पुतला दहन के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की कल सुबह हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के सदस्य और सहयोगी संगठन के लोग बिलासा बाई केंवट हवाई अड्डे के प्रथम द्वार तक जायेंगे और वहा पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन करेंगे।
समिति ने कहा कि यह पुतला दहन हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति भारी मन कर रही है क्योंकि इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है जिससे केन्द्र सरकार को बिलासपुर अंचल की परेशानियों को प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
समिति ने अत्यंत दु:ख और आक्रोश के साथ बताया कि एक तरफ तो केन्द्र सरकार के अधीन आने वाली अलायंस एयर कंपनी पहले बिलासपुर भोपाल, फिर बिलासपुर इन्दौर उड़ान को बंद कर चुकी है। वही मध्य प्रदेश में इन्दौर – दिल्ली, इन्दौर – गोवा और जबलपुर हैदराबाद तीन नई उड़ाने मध्य प्रदेश में चालू की जा रही है। जबकि पहले से ही इन्दौर से दिल्ली और हैदराबाद की उड़ान उपलब्ध है। जबलपुर से हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि क्षेत्रीय सांसद जो कि केन्द्र की सत्ताधीरी दल के प्रदेश अध्यक्ष भी है, समय रहते कोई प्रयास नही कर पाये।
गौरतलब है कि समिति ने 5 मार्च को ही उन्हें बिलासपुर इन्दौर उड़ान के बंद होने के बारे में बता दिया था परन्तु वे 22 मार्च तक कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठा पाये और जब 22 मार्च को अलायंस एयर ने नई उड़ाने घोषित कर दी तब जाकर उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात की। वे अभी भी नागरिक उड्डयन मंत्री से नहीं मिल पाये है। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने पुतला दहन के कार्यक्रम को समर्थन देने की अपील की है और कहा है कि आगे नगर बंद जैसे कदम भी उठाये जायेंगे।

