छग की उषा सहित 106 को पद्म पुरस्कार
नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने पहला सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया। उनकी बेटी ने पिता को मिला पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। इसके बाद उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में योगदान के लिए 22 मार्च को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। बिड़ला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले कुमार मंगलम चौथे व्यक्ति बन गए हैं। छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका उषा बारले को पद्म श्री से नवाजा गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई लोग मौजूद रहें।

