होलिका दहन की रात युवक को चाकू मार की हत्या,चारों आरोपी गिरफ्तार
जमीन विवाद का मामला,एक साल पहले भी हुआ था विवाद

होलिका दहन की रात युवक को चाकू मार की हत्या,चारों आरोपी गिरफ्तारजमीन विवाद का मामला,एक साल पहले भी हुआ था विवाद

तखतपुर। एक साल पहले की जमीन विवाद के चलते चार युवकों ने एक युवक पर 17 बार गले में चाकू से वार कर युवक की हत्या कर दी। चारों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चारों को जेल भेज दिया गया।
एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल और थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि मामले में चार आरोपी अजीत धुरी,अकिंत धुरी अजु धुरी,पप्पु धुरी चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है न्यायालय में पेश किया गया जहां चारों को रिमांड में जेल भेजा गया। पुलिस ने भादवि की धारा 302, 34, आईपीसी 25- 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
तखतपुर वार्ड क्रमांक 1 मंडी चुलघट रोड के पास रहने वाला आशीष धुरी पिता मोहन धुरी होली के रात में  बाड़ी की रखवाली करने के बाद पास में ही होलिका दहन जहां हो रही थी वहीं पर आकर खड़ा हुआ था दो पहिया वाहन में 3 लोग वहां पर पहुंचे और आशीष धुरी को वहीं पर रखे गिट्टी के ढेर पर गिरा कर उसके गले में लगातार 17 बार चाकू से वार किया जिससे अत्यधिक खुन बह गया  प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी जानकारी मृतक के पिता को दी पिता दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचा जहां से अपने बेटे को तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गया। तखतपुर से उसे बिलासपुर रिफर किया गया जहां अपोलो ले जाया गया। अपोलो में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आशीष धुरी के पिता मोहन धुरी शासकीय जे एम‌ पी  महाविद्यालय में शासकीय सेवा में पदस्थ हैं रात लगभग 11:00 बजे घटी इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जहां घटनास्थल पर पिता मोहन धुरी  ने बताया कि 5 -6 लोगों ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या की है मुझे इंसाफ चाहिये! एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल और थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि मामले में चार आरोपी अजीत धुरी,अकिंत धुरी अजु धुरी,पप्पु धुरी चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है न्यायालय में पेश किया गया जहां चारों को रिमांड में जेल भेजा गया पुलिस ने भादवि की धारा 302, 34, आईपीसी 25- 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है।

साल भर पहले जमीन को विवाद को लेकर आरोपियों पर 307 कायम
मोहन धुरी ने थाना प्रभारी एसआर साहू को बताया कि 1 साल पहले जमीन विवाद को लेकर आज जिन लोगों ने हत्या को अंजाम दिया है उन्हें लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया था जिस पर पहले से धारा 307 के तहत मामला न्यायालय में चल रहा है जिसमें पुलिस ने पहले अंकित धुरी सुदर्शन धुरी दीपक धुरी बसंत धुरी और कुशल धुरी को आरोपी बनाया था। इन्हीं लोगों में से जमीन विवाद को लेकर फिर से मेरे बेटे की हत्या की है मुझे इंसाफ चाहिए।

रात भर पुलिस करती रही आरोपियों की तलाश
पुलिस को जैसे ही आशीष धुरी पर हमले की जानकारी हुई तब तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और जब पता चला कि अपोलो में आशीष को मृत घोषित किया गया है तब पुलिस ने बिना देरी किए रात भर थाना प्रभारी एस आर‌ साहु स्टाफ के साथ आरोपियों को तलाशती रही पहले उसके घर पहुंचे जब घर पर कोई भी नहीं मिला इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ग्राम सेमरसल  बटहा के एक खेत में पहुंचकर 3 छुपे हुए आरोपियों को पकड़ लिया वहीं एक को उसके घर से पकड़ा है पुलिस ने 4 लोगों से पूछताछ कर रही है

एक वर्ष पहले हुई शादी
होली की रात में आशीष धुरी पर 17 बार गले मे चाकु से हमला कर युवक के साथ खून की होली खेली गई उसका विवाह 1 वर्ष पहले हुआ था अभी परिवार बस्ता इससे पहले विवाद के चलते पूरे परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया और जवान बेटे की मृत्यु से मां और पत्नी अपने आप को संभाल नहीं पा रही है

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *