15 डिसमिल का सौदा कर धोखे से 4 एकड़ 41 डिसमिल जमीन की कराई रजिस्ट्री,आरोपी गिरफतार

15 डिसमिल का सौदा कर धोखे से 4 एकड़ 41 डिसमिल जमीन की कराई रजिस्ट्री,आरोपी गिरफतार

बिलासपुर। 15 डिसमिल जमीन  4 लाख मे खरीदी का सौदा तय कर धोखे से पूरी जमीन 4 एकड़ 41 डिसमिल को रजिस्ट्री करा लेने के मामले में आरोपी गिरफतार।
प्रार्थी ध्यानदास मानिकपुरी साकिन झिंगटपुर थाना कोटा उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि प्रीतम कुमार विश्वास द्वारा उसकी ग्राम झिंगटपुर में स्थित जमीन में से 15 डिसमिल जमीन 4 लाख में खरीदी का सौदा तय कर उसकी पूरी जमीन 4 एकड़ 41 डिसमिल को रजिस्ट्री करा लेना और खाते में आए 21 लाख रुपए उसके अकाउंट में डलवाकर, 17 लाख रुपए सरकारी पैसा है कहकर निकलवा कर ले लेने की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी प्रीतम कुमार विश्वास उर्फ प्रीतम गुप्ता को आज  गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही कर  न्यायलय पेश किया गया है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *