गोठान के हर्बल गुलाल से मनेगी होली
केमिकल रहित गुलाल से त्वचा को कोई नुकसान नहीं

गोठान के हर्बल गुलाल से मनेगी होलीकेमिकल रहित गुलाल से त्वचा को कोई नुकसान नहीं

बिलासपुर।  नगर निगम के गोठानों में तैयार बिना केमिकल के हर्बल गुलाल से इस बार होली मनेगी। मोपका और सिरगिट्टी के गोठानों में महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा इसे तैयार किया गया है। दोनों में गोठानों में अब तक 15 किलो हर्बल गुलाल तैयार किया गया है जिसमें से 10 किलो गुलाल बिक चुका है। लोगों की मांग को देखते हुए और गुलाल तैयार किया जा रहा है।
  निगम के गोठान में प्राकृतिक और शुद्ध रूप से समय समय में अलग-अलग उत्पाद तैयार किए जाते है। जैसे दीवाली के समय गोबर से बने दीये,कंपोस्ट। होली के अवसर पर समूह की महिलाओं द्वारा शुद्ध रूप से प्राकृतिक चीजों के मिश्रण से हर्बल गुलाल बनाया गया है। कुछ दिन पहले ही बने इस हर्बल गुलाल की मांग इतनी अधिक है की बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के ही 10 किलो गुलाल की बिक्री हो चुकी है। मोपका और सिरगिट्टी के गोठान से हर्बल गुलाल खरीदा जा सकता है या फिर +919340942346 नंबर पर संपर्क भी किया जा सकता है।
समूह की महिलाओं द्वारा बिना केमिकल के उपयोग किए प्राकृतिक रूप से अलग-अलग चीजों का मिश्रण करके हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। आरा रोठ पाउडर, गुलाब जल, गुलाब पनखुड़ी गेंदा फूल,सेवती पनखुड़ी,नीम पत्ता,फुड कलर के मिश्रण से बनाया गया।
होली में चेहरे पर केमिकल युक्त अबीर-गुलाल, कच्चा-पक्का रंग चढ़ता है। यह रंग त्वचा पर नुकसानदायक होता है। एलर्जी, इंफेक्शन जैसे रोग होने की आशंका होती है। इस होली इन रोगों से बचाव के लिए हर्बल रंग का इस्तेमाल करें। चिकित्सकों के अनुसार हर्बल रंग में केमिकल नहीं होता इसलिए त्वचा पर केमिकल से होने वाले दुष्प्रभाव नहीं होते। वहीं सुगंधित हर्बल रंग को निकालना भी आसान होता है।
25 रूपये का है पैकेट

गोठान में तैयार हर्बल गुलाल की कीमत 25 रूपये पैकेट निर्धारित की गई है, 50 ग्राम गुलाल का एक पैकेट है। इसके अलावा चार पैकेट,आठ पैकेट और दस पैकेट के एक साथ बड़ी टोकरी भी खरीदी जा सकती है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *