भाजपा का 17 मार्च से प्रदेशव्यापी बूथ सशक्तीकरण अभियान
बूथों में पहुंचेंगे पार्टी के कार्यकर्ता

भाजपा का 17 मार्च से प्रदेशव्यापी बूथ सशक्तीकरण अभियानबूथों में पहुंचेंगे पार्टी के कार्यकर्ता

बिलासपुर।  भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के दो विधानसभा बिलासपुर एवं तखतपुर में् शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र सहसंयोजक, मंडल अध्यक्ष महामंत्री सहित प्रदेश जिला मंडल भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की विधानसभा स्तरीय बैठक क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भाजपा कार्यालय बिलासपुर में ली।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को हितग्राही सम्पर्क अभियान चलाना है, आगामी दिनों में जो भी कार्यक्रम किये जायेंगे उसे बूथ स्तर तक सुचारू रूप से पहुॅचाना है। बूथ की इकाई निरंतर चलने वाली इकाई है इसे मजबूत करना है जिससे पार्टी का विस्तार होगा। समाज के विकास के लिए जो भी कार्य हमारे द्वारा किये जा रहे है उसे आमजनों को बताना है। जिन-जिन घरों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार एवं पिछले 15 साल प्रदेश भाजपा की सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिला है उनसे सम्पर्क करना है। बूथों में 10-10 स्थानों पर चुनाव चिन्ह कमल के फूल का वाल राईटिंग करवाना है। पार्टी द्वारा निर्धारित 24 बिन्दु हमारे बूथ मूल मंच है।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि पार्टी ने पूरे देश में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाने का फैसला लिया है जिसके तहत् छत्तीसगढ़ के सभी बूथों में 17 मार्च से 27 मार्च तक अल्पकालीन कार्यकर्ता बूथ में जायेंगे। कार्य विस्तार योजना के माध्यम से सभी कार्यो को नीचे तक लेकर जाना है। मंडल में गठित 7 मोर्चा की बैठक निरंतर होना चाहिए। कार्यकर्ताओं का सभी कार्यो में भागीदारी सुनिश्चित करना है जिससे चुनाव में परिणाम अच्छे आयेंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित बूथ के 6 कार्यक्रमों को करना है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को आमजनों के साथ सुनना है तत्पश्चात बैठक आयोजित करना है। 15 मार्च 2023 को मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत् प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता हितग्राहियों के साथ विधानसभा का घेराव करेंगे इस आंदोलन में अपने विधानसभा से अधिक से अधिक लोगों के साथ शामिल करना है।
बिलासपुर संभाग के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संभागीय सहप्रभारी अनुराग सिंहदेव, जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, जिला सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह गोल्डी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षिता पाण्डेय, पूजा विधानी, अमरजीत सिंह दुआ, राजा पाण्डेय, विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ला, विशेषर पटेल, घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, गुलशन ऋषि, किशोर राय, जीवन पाण्डेय, सुधा गुप्ता, दीपमाला कुर्रे, अशोक विधानी, विनोद सोनी, सुनीता मानिकपुरी, जयश्री चौकसे, राकेश चंद्राकर, तिलक देवांगन, नरेन्द्र कोशले, पल्लव धर, अनिल सिंह ठाकुर, नवीन मसीह, कृष्ण कुमार शुक्ला, योगेश बोले, राकेश मिश्रा, श्याम साहू, अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निर्मल कुमार जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, त्रेतानाथ पाण्डेय, बी.आर महोबिया, संतोष कश्यप, महेश चंद्रिकापुरे, राजेश मिश्रा, मनीष अग्रवाल, प्रवीरसेन गुप्ता, डीके साहू, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, शेखर पाल, वल्लभ राव, अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, श्रीकांत सहारे, कमल कौशिक, प्रदीप कौशिक, नैनलाल साहू, हरीश तिवारी, अश्वनी साहू, ऋषिमुनी पटेल, विनोद यादव, दिनेश कुमार साहू, प्यारेलाल जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *