आइएमए का शपथ ग्रहण आज स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव होंगे शामिल

आइएमए का शपथ ग्रहण आज स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव होंगे शामिल

बिलासपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिलासपुर के शपथ ग्रहण समारोह में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव शामिल होंगे। आइ.एम.ए.बिलासपुर के सचिव डॉ.शशिकांत ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन वर्ष 2023 की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तीन मार्च शुक्रवार को संध्या साढ़े सात बजे से आयोजित किया गया है। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में स्वामी डॉ.सेवाव्रता नंद महाराज, सचिव रामकृष्ण मिशन कोनी भी उपस्थित रहेंगे।  विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर विधायक शैलेष पांडे विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर महापौर रामशरण यादव, बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान एवं सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शरद पाटणकर (दुर्ग) शपथ ग्रहण कराएंगे।  वर्ष 2023 में बिलासपुर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में डॉ. प्रशांत दिवेदी शपथ लेंगे जो कि अस्थिरोग विशेषज्ञ हैं एवं आरोग्य हॉस्पिटल बिलासपुर के डायरेक्टर हैं। सचिव के रूप में डॉ. शशिकांत साहू प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जन शपथ ग्रहण करेंगे। उपाध्यक्ष के रूप में डॉ.सतीश श्रीवास्तव मनोरोग विशेषज्ञ, डॉ.सुनील केडिया लैप्रोस्किोपिक सर्जन अपोलो अस्पताल, डॉ. श्रीमती ऊषा शेंडे स्त्री रोग विशेषज्ञ शपथ लेेंगे। उप सचिव के रूप में डॉ. मुकेश वालेचा एवं डॉ. पुष्कल दिवेदी शपथ ग्रहण करेंगे, कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. संतोष गेमनानी शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही एग्जिक्यूटिव बॉडी के सदस्य के रूप में डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ.कमलेश मौर्य, डॉ.आरती पांडे, डॉ.ममता सलूजा, डॉ. भावना रायजादा, डॉ. शिरीश मिश्रा, डॉ. नीताशा सोनी, डॉ.पवन गुप्ता, डॉ. विजय कुमार एवं डॉ. आलोक सुल्तानिया शपथ लेंगे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *