भाजपा को आशा की नजरों से देख रही छत्तीसगढ़ की जनता-साव
संभागीय बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी हुए शामिल

भाजपा को आशा की नजरों से देख रही छत्तीसगढ़ की जनता-सावसंभागीय बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी हुए शामिल

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संभाग की संभागीय बैठक बिलासपुर स्थित यश पैलेस में सम्पन्न हुई।
संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार से तंग आ चुकी है और बड़ी आशा की नजरों से भारतीय जनता पार्टी की ओर निहार रही है। आगामी चुनाव में हम अपने कार्यकर्ताओं के बल पर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुन: बनाकर छत्तीसगढ़ को एक खुशहाल और विकसित प्रदेश बनाएंगे। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने कार्यकर्ताओं को संबांधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं के पास प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण, नक्सलवाद, अपराध एवं माफिया राज से बचाने का अवसर है। प्रदेश की जनता इस निकम्मी सरकार से परेशान है। इस सरकार ने गरीबों से उनका घर छीना है। माताओं और बुजुर्गों से उनका अधिकार छीना है। कार्यकर्ता जनता तक पहुंचे बूथ-बूथ जाकर इस सरकार के काले कारनामे को उजागर करें। श्री माथुर ने बिलासपुर संभाग से आए भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की।
भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नीतिन नवीन ने कहा कि हमारे मंडल शक्ति केन्द्र बूथ एवं पन्ना प्रभारी स्तर के कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव दिलाते है। छत्तीसगढ़ के चुनावों में अब कुछ महीने ही शेष है अत: हमें बूथ स्तर तक जाकर अपनी तैयारियों सुदृढ़ करने की आवश्यकता है जिसके लिए पार्टी द्वारा आगामी कार्यक्रम तय किए गए है जिसमें विस्तारक योजना के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता विस्तारक बनकर प्रत्येक शक्ति केन्द्र एवं बूथ में जाकर सशक्तिकरण का कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में हर चीज में कमीशन का काला खेल चल रहा है। पार्टी जल्द ही एक प्रदेश स्तरीय बड़ा आंदोलन करेगी।
बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद अरूण साव, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश के सहप्रभारी नीतिन नवीन, चांजगीर-चांपा सांसद गुहाराम अजगले, रायगढ़ सांसद गोमती साय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, लखन देवांगन, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, बिलासपुर संभाग सहप्रभारी अनुराग सिंहदेव के अलावा बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, कोरबा, जांजगीर चांपा, सक्ति, रायगढ़, बिलाईगढ़ सारंगढ़ जिले के भाजपा जिला संगठन प्रभारी सहप्रभारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री शामिल हुए।
बैठक के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के दिवंगत हुई बड़े भाई स्व.हरीशचंद्र कुमार एवं जिला महामंत्री मोहित जायसवाल की दिवंगत माता सुनैना बाई जायसवाल को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। संचालन कर रहे संभाग प्रभारी किरण देव ने बताया कि स्व.हरीशचंद्र कुमावत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे वे नागौर जिले से 9 बार भाजपा जिलाध्यक्ष, 4 बार नांवा विधानसभा के विधायक एवं राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रहे उनका जाना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *