ड्राइवर की लाश मिलने के मामले में पत्नी धरने पर बैठी
पुलिस पर लगवाया हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप

ड्राइवर की लाश मिलने के मामले में पत्नी धरने पर बैठीपुलिस पर लगवाया हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप

बिलासपुर। 5 फरवरी को देर रात बरसैया ट्रेडर्स के ड्राइवर की मौत का मामला पूरी तरह से गरमा गया है। आज गुरुवार को नेहरू चौक में ड्राइवर की विधवा मीनाक्षी यादव के साथ यादव समाज के लोगों ने कि केजऊ हत्याकांड मामले में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में यादव समाज के गणमान्य लोगों के अलावा महिलाओं ने भी शिरकत किया। इसके बाद मीनाक्षी यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने रैली निकालकर आक्रोश जाहिर किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मीनाक्षी यादव के साथ यादव समाज के लोगों ने जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। मीनाक्षी यादव ने कहा कि उसके पति की हत्या हुई है। कलेक्टर से हम मामले में न्यायिक जांच की मांग करते हैं।
आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप

आज नेहरू चौक पर मृतक की पत्नी मीनाक्षी यादव उसके परिजन और समाज की महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान समाज के गणमान्य लोग भी धरना प्रदर्शन में उपस्थित नजर आए। सभी लोगों ने रैली निकालकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जमकर नारेबाजी की। मीनाक्षी यादव समय समाज के लोगों ने इस दौरान पुलिस पर थानेदार को बचाने का आरोप लगाया। मीनाक्षी यादव समेत समाज के लोगों ने बताया कि उसका पति शहर के पूंजीपति के यहां 15 साल से ड्राइविंग का काम करता था। पुलिस रसूखदार परिवार के बच्चों को बचा रही है। कार में सवार थे दो युवक, एक युवती। मीनाक्षी यादव ने बताया कि हम जिला प्रशासन से हत्या मामले में न्यायिक जांच की मांग करते हैं। हमें यकीन है कि तेजराम यादव की हत्या हुई है। मीनाक्षी ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 15 सालों से उसका पति बैरसिया ट्रेडर्स  मालिक की दिन रात  हुक्म का पालन किया। लेकिन मौत के बीस दिन बीत जाने के बाद भी मालिक के घर से कोई भी व्यक्ति नहीं आया। ना ही संपर्क  किया। मीनाक्षी ने कहा कि जिस गाड़ी को उसका पति चला रहा था उसमें मालिक के दो लडक़े सवार थे । एक लडक़ी भी बैठी थी। यह जानते हुए भी कि उसके पति ने काम के दौरान शराब का सेवन करें। बात गले से नहीं उतरती है।
मुख्यमंत्री से करेंगे न्यायिक जांच की मांग   
मीनाक्षी ने इस दौरान कहा कि उसके पति की हत्या हुई है। पुलिस के जांच पर उसे भरोसा नहीं है। इसलिए हम न्यायिक जांच की मांग करते हैं। पीडि़ता ने बताया 5 फरवरी को यादव समाज का बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि के जो राम हत्याकांड मामले की न्यायिक जांच हो। साथ ही सिविल लाइन थानेदार को तत्काल प्रभाव से जिला से स्थानांतरित किया जाए। मीनाक्षी ने आशंका जाहिर किया कि पुलिस के आला अधिकारी अपने विभाग के अधिकारी को बचाने के लिए उसके पति पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
पीएम रिपोर्ट में मारपीट का जिक्र
  पीएम रिपोर्ट में बताया गया है कि केजउ राम यादव को मौत से पहले मारा पीटा गया है। रिपोर्ट में शराब पीने का कहीं कोई जिक्र नहीं है। लेकिन पुलिस ने मारपीट होने से न केवल इनकार किया। बल्कि शराब पीने का भी आरोप लगाया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी की ट्रांसफर की मांग
अमेरी चौक के पास ड्राइवर केजउ यादव क़ी संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश के मामले में, मृतक की पत्नी मीनाक्षी यादव ने सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के ट्रांसफर की मांग करते हुए धरने पर बैठ गयी है. मृतक की पत्नी का आरोप है कि थाना प्रभारी आरोपियों को बचाने में लगे हुए हैं। यह मामला गैर इरादतन हत्या का नहीं है, मामले में हत्या की धारा जोडक़र आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी।  मृतक की पत्नी को सामाजिक संगठन के लोगों का साथ मिल रहा है। अपने दर्द को बयां करते हुए मीनाक्षी यादव ने कहा कि मामले में न्यायिक जांच की जाए। और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हें कड़ी सजा मिले।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *