छत्तीसगढ़ में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी-माथुर
उत्तर पूर्व के राज्यों में भाजपा की जीत बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी-माथुरउत्तर पूर्व के राज्यों में भाजपा की जीत बड़ी सफलता

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने  उत्तर पूर्व के 3 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की सफलता बताते हुए इस जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं और खासकर उत्तर पूर्व के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। श्री माथुर राज्य प्रमुख संभागों बिलासपुर, अंबिकापुर और रायपुर का प्रवास पर हैं।
श्री माथुर आज बिलासपुर के बाद कल शुक्रवार को अंबिकापुर और फिर शनिवार को रायपुर में रहेंगे वह प्रत्येक संभाग के सभी मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों तथा इसी तरह जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों  की बैठक लेकर बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव की दृष्टि से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय करना है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीतकर सरकार बना रही है।
इस चुनाव के दौरान भाजपा से चेहरे के सवाल पर कहा कि कार्यकर्ताओं की राय और संसदीय बोर्ड के फैसले से ही इस बाबत कोई निर्णय हो सकता है। भाजपा बिना चेहरे के भी लड़ती है और किसी राज्य में किसी चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ा जाता है।  पार्टी के दूसरे राज्यों के चुनाव में बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट काटे जाने से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक राज्य में जिस रणनीति से चुनाव लड़ती है, कोई जरूरी नहीं है कि उसी रणनीति को किसी दूसरे राज्य में भी लागू करे।  हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा धान खरीदी की कीमत 2800 किए जाने से जुड़े सवाल और इसी तरह गैस सिलेंडर समेत विभिन्न जरूरी जिंसों की कीमतों में वृद्धि को लेकर पूछे गए प्रश्नों को श्री माथुर  बड़ी चतुराई से या तो अनदेखा कर गए या टाल गए। भाजपा की जीत का दावा करने का आधार पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जो विकास और जनकल्याण के काम किए हैं उसके कारण ही छत्तीसगढ़ में भी अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से जीतकर सरकार बनाएगी। पत्रकार वार्ता की शुरुआत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने मंच पर मौजूद थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *