तालाब के पास जुआ खेलते 10 पकड़ाए
27000 हजार नकद सहित ताश पत्ती जब्त
बिल्हा पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर । अवैध नशा व जुआ खेलने वालो के उपर तत्काल अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देेश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक (एसजेपीयू) सी डी लहरे के मार्गदर्शन में सूचना पर तत्काल टीम गठित कर ग्राम पेण्डरवा तालाब के पास खार में जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये । जो उपरोक्त 10 आरोपीगण को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े जिनके पास एवं फड से कुल जुमला रकम 27300 रूपये तथा ताश के 52 पत्ते, बोरी फट्टी जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। आरोपीगणों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पकड़े गए जुआरियों में नीरज पाल उर्फ राजा पिता रोहित पाल उम्र 24 साल साकिन डोडकीभाठा बिल्हा थाना बिल्हा ,शशि मानिकपुरी पिता शिवदास मानिकपुरी उम्र 30 साल साकिन डोडकीभाठा थाना बिल्हा ,अभिजीत महिलांगे पिता प्रेमप्रकाश महिलांगे उम्र 32 साल साकिन राजीव गांधी चौक मझवापारा थाना सिविल लाईन,अजय साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 31 साल साकिन कंचन विहार सिरगिटटी ,आलोक बंजारे पिता धरमवीर बंजारे उम्र 20 साल साकिन कंचन विहार सिरगिटटी थाना सिरगिटटी ,मनोज दास मानिकपुरी पिता गणेश दास मानिकपुरी उम्र 35 साल साकिन रहंगी जोगीपुर थाना चकरभाठा ,आदित्य वस्त्रकार पिता संतराम वस्त्रकार उम्र 31 साल साकिन नयापारा सिरगिटटी, अर्पित महिलांगे पिता गोरे महिलांगे उम्र 25 साल साकिन मझवापारा जरहाभाठा थाना सिविल लाईन,रवि साहू पिता स्व. रामकुमार साहू उम्र 28 साल साकिन विष्णु चैक तिफरा थाना सिरगिटटी ,महावीर डोगरे पिता पंचराम डोगरे उम्र 27 साल साकिन धमनी थाना चकरभाठा है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर के नेतृत्व में प्र आर रुपेश तिग्गा, आरक्षक संतोष मरकाम, रंजित खलखो, सुमन्त चन्द्रवंशी, रविशेखर सिरो, शत्रुहन कौशिक, सतीश साहू, जवाला सिंह, सोमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।

