निमार्णाधीन मकान के सैप्टिक टैंक में मिला मानव कंकाल
मेडिकल फॅारेसिंक जांच के बाद होगी पहचान
सिरगिट्टी पुलिस जांच में जुटी

निमार्णाधीन मकान के सैप्टिक टैंक में मिला मानव कंकालमेडिकल फॅारेसिंक जांच के बाद होगी पहचानसिरगिट्टी पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के निमार्णाधीीन मकान के सैप्टिंक टैंक में मानव कंकाल मिला है। पुलिस मेडिकल फोरेसिंक जांच के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सरोज कुमार साहू पिता स्व. छेदीराम साहू उम्र 45 वर्ष निवासी भवानी नगर सिरगिट्टी द्वारा आज थाना सिरगिट्टी पुलिस को मोबाईल फोन से सूचना दिया कि 2 वर्ष पूर्व भवानीनगर मे बंद निर्माणाधीन मकान मे आज  प्लेथ लेवर तक के बने सैप्टिक टैक की खुदाई कराते वक्त सैप्टिक टैक के अंदर मानव कंकाल का सिर का हिस्सा दिखने की सूचना पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार के उपस्थित मे घटनास्थल मे जाकर मौके पर जांच किया गया। जांच पर प्रार्थी के घर सैप्टिक टैंक के अंदर मानव कंकाल का सिर निकला हुआ शेष कंकाल रेत के अंदर दबे हालत मे पड़ा मिला। अज्ञात मानव कंकाल का शिनाख्त कार्यवाही किया गया है। अब तक जांचक्रम मे अज्ञात मानव के मृत्यु का कारण एवं मानव कंकाल किसका है निर्धारित नही हो पाने से मानव कंकाल की पहचान हेतु मेडिकल फोरेसिंक एक्सपपर्ट की मदद लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाती है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *