पांच दिवसीय राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मेला का शुभारंभ बैजनाथ चंद्राकर ने किया

पांच दिवसीय राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मेला का शुभारंभ बैजनाथ चंद्राकर ने किया

बिलासपुर। आज से पांच दिवसीय बिलासपुर मेला के नाम से विख्यात राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने किया। इस बार यह मेला एस डी इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। मेला आयोजन समिति ने बताया कि इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। स्टाल वाले अपने स्टाल को सजाने संवारने में लग गए हैं। 

उद्घाटन समारोह में  दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने नाबार्ड द्वारा लगाए गए स्टालों का भ्रमण किया और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित किसानों और दुकानदारों से विस्तृत चर्चा की।

आयोजन समिति के सदस्य उनकी समास्याओं को हल करने एवं उन्हें मार्गदर्शन एवं सहयोग देने में लगे हैं। मेला स्थल में भारी भीड़ नजर आने लगी है। एसईसीएल, प्रकाश इंडस्ट्रीज, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी, स्टेट बैंक आफ इंडिया, एनटीपीसी आटो सेंटर, शिवम मोटर्स, ड्रीम होण्डा, मामहा वर्ल्ड, लोकेश आटो, मोरया इलेक्ट्रा, वेंकटेश हीरो, चंद्रा मोटर्स, बालाजी यामहा लोकेश आटो आदि बड़े उद्योग अपने स्टाल को भव्य रूप देने में जुट गए हैं। इस वर्ष 400 स्टाल लगे हैं। इस मेले को अब जनता का व्यापक समर्थ मिल रहा है। इस बार साफ सफाई खाने की क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया गया है। यहां आज से पांच दिन लोगों के मनोरंजन, खरीदी एवं देखने के लिए वो सब चीजें है जो उन्हें एक जगह पर नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय मेले के द्वारा प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे जिसमें लोक संगम सांस्कृतिक कार्यक्रम, हरीहर सुर श्रृंगार संगम, सोनहा सुरता, जय जोहार लोक संस्कृति, बाल गौरव सम्मान, लाफ्टर महासंघ के द्वारा हंसो हंसाओ. स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुति समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान समाज संगठन को सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *