मेरिट में आओ,गिफ्ट दूँगा-शैलेष
विधायक पांडेय ने स्वामी आत्मानंद स्कूल लाजपतराय नगर में किया साइकिल वितरण
बिलासपुर । स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लाला लाजपत राय खपरगंज में शुक्रवार को नगर विधायक शैलेष पांडेय के मुख्य अतिथ्य में कक्षा नवमीं की 38 छात्राओं को राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। निशुल्क साइकिल पाकर छात्राएं उत्साहित नजर आयी। छात्राओं ने कहा कि स्कूल आने-जाने में कई तरह की परेशानी होती थी, लेकिन अब साइकिल से आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
कार्यक्रम की शुरुआत मां विद्यादायिनी सरस्वती की पूजा अर्चना, सरस्वती वंदना से की गई। अतिथियों के स्वगात के बाद प्राचार्य राजेश गुप्ता ने छात्राओं व अतिथियों को राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना सरस्वती निशुल्क साइकिल योजना एवं शाला से जुड़ी बातों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य ने शाला की उपलब्धियों व भविष्य की कार्ययोजनाओं को भी सामने रखा।
मुख्य अतिथि नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए शासन से मिले उपहार उनकी आगे की पढाई के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय से दूर रहने वाली और आर्थिक तंगी से घोषणा की। जुझ रहे परिवार की बेटियो के लिए यह योजना एक बड़ा वरदान है। इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राएं अपने घरों से आसानी से पढाई के लिए स्कूल पहुंच सकती है। अपने उद्बोधन के दौरान विधायक शैलेष पांडेय ने शाला में छात्र हित के लिए निर्णय लेते हुए फर्नीचर प्रदान करने की इसके लिए उन्होंने 1.60 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की साथ- साथ कार्यक्रम में उपस्थित एल्डरमैनों ने भी अपनी निधि से 10-10 हजार रुपये देने सहमति छात्र छात्राएं एव अभिभावक प्रदान की है। कार्यक्रम में पार्षद शहजादी कुरैशी, रामा बघेल, एल्डरमैन अखिलेश गुप्ता बंटी, दीपांशु श्रीवास्तव, सुबोध केसरी, श्याम लाल चंदानी, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष मोहम्मद फराज़ खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

