एयरपोर्ट का टैक्सी ठेका निरस्त करें
हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने एयरपोर्ट डायरेक्टर को लिखा पत्र
बिलासपुर । हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति का धरना आज भी निरंतर जारी रहा। संघर्ष समिति के साथियों ने इस बात को दोहराया कि जब तक बिलासपुर एयरपोर्ट एक पूर्ण विकसित एयरपोर्ट नहीं बन जाता। तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा।
हवाई सुविधा संघर्ष समिति द्वारा आज एयरपोर्ट डायरेक्टर बी.एन.सिंह को एक पत्र लिखकर यह मांग की गई है कि एयरपोर्ट का टैक्सी ठेका तुरंत निरस्त किया जाये। क्योंकि एयरपोर्ट परिसर में टैक्सी ठेकेदार के द्वारा कोई भी गाड़ी तत्काल प्लेन आने के समय में उपलब्ध नहीं करायी जाती और अन्य किसी टैक्सी टैक्सी, गाड़ी को एयरपोर्ट परिसर में अंदर जाने नहीं दिया जाता जिसके कारण यात्रियों को मजबूरन इंतजार करना पड़ता है या एयरपोर्ट के गेट तक पैदल जाना पड़ता है।
ठेकेदार द्वारा सिर्फ एक बोर्ड एयरपोर्ट पर लगा दिया गया है। बोर्ड में दिये गये नंबर से संपर्क के बाद ठेकेदार के द्वारा बिलासपुर से टैक्सी भेजी जाती है और उसका अत्यधिक किरया लिया जाता है जबकि होना यह चाहिए कि उनके द्वारा एयरपोर्ट परिसर ने 4-5 टैक्सी पहले से उपलब्ध होनी चाहिए। इसलिए हवाई सेवा संघर्ष समिति यह मांग करती है कि टैक्सी ठेका तुरंत निरस्त किया जाये, तथा सभी सामान्य वाहन को बिलासा दुवी केवटीन एयरपोर्ट चकरभाठा पर आने जाने की अनुमति दी जाये, ताकि बिलासपुर से उड़ान लेने वाले यात्रियों को आवागमन से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आज के धरना में आगमन के क्रम से देवेंद्र सिंह, बद्री यादव, आलोक बक्शी, सी.एल.मीणा, चित्रकांत श्रीवास, समीर अहमद, महेश दुबे, संतोष, संजय पिल्ले, अनिल गुलहरे, मनोज श्रीवास, संत कुमार नेताम, केशव गोरख, शालिक राम पाण्डेय, अकिल अली, पंकज सिंह, अशोक, अभय नारायण राय, राजा बैनर्जी, नवीन वर्मा, नरेश यादव आदि समिति के साथी शामिल हुए।

