मरवाही इलाके में दिखा सफेद भालू ‘एल्बिनो’
मरवाही के इलाके में एल्बिनो को गांव वालों ने देखा और वीडियो बनाने की कामयाबी हासिल की
जीपीएम।मरवाही के भालू लैंड में काले स्लॉथ भालू की सफेद सन्तान जिंस की करामात है। सुबह चल करने के दौरान ग्रामीण ने काले एवं सफेद भालू का वीडियो मोबाइल पर बना लिया और उसे जब सोशल मीडिया पर वायरल किया तो चर्चा का विषय बन गया।
दरअसल भालू लैंड के नाम से प्रदेश में मशहूर मरवाही वन मंडल में करीब 2 माह पहले मरवाही वन परिक्षेत्र के माडाकोड गांव के पास सफेद भालू दिखाई दिया था और कभी कभार ही दिखाई दे रहा था लंबे समय के बाद एक बार फिर मरवाही के जंगलों में सफेद भालू को देखा गया है । सफेद भालू और काला भालु एक साथ चहलकदमी करते मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र के झिरना पोड़ी गांव के पास आज सुबह देखा गया है। यह सफेद भालू वयस्क नजर आ रहा है जो कि मादा काले भालू के साथ झिरना पोड़ी गांव से लगे एक खेत के पार में घूमता हुआ दिखाई दिया । वहां पर जब ग्रामीणों ने जब इस भालू को देखा तो ग्रामीण ने इसका वीडियो बना लिया । बता दें कि मरवाही वन मंडल का यह क्षेत्र सघन भालू विचरण वन क्षेत्र है जहां काफी संख्या में भालू की मौजूदगी दर्ज की जाती रही है। सफेद भालू को देखे जाने की सूचना लोगों ने वन अधिकरियो को दी हालांकि एक बार फिर सफेद भालू देखे जाने की वन्य जीव प्रेमियों में खुशी है तो वहीं जंगल के इस बेहद शांत माने जाने वाले जीव के प्रति संवेदनशीलता दिखाए जाने जरूरत है।

