मरवाही वनमंडल में दिखा सफेद भालु
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। मरवाही वनमंडल में लंबे समय के बाद एक बार फिर सफेद भालू देखने को मिला है जहा एक काले भालु के साथ सफेद भालु चहलकदमी करते नजर आया है जहां पर स्थानीय लोगो ने मोबाइल से वीडियो बनाया है।
दरअसल भालू लैंड के नाम से मशहूर मरवाही वन मंडल में करीब 2 साल से सफेद भालू नहीं दिखाई दिया था जिसके बाद इसे विलुप्त माना जा रहा था पर 2 सालों के बाद एक बार फिर मरवाही के जंगलों में सफेद भालू को देखा गया है । सफेद भालू काले भालु के साथ चहलकदमी करते मरवाही वन मंडल के मरवाही रेंज के माड़ाकोट गांव के पास देखा गया है। यह सफेद भालू वयस्क नजर आ रहा है जो कि मादा काले भालू के साथ माडाकोट के पथरीले जंगल में घूमता हुआ दिखाई दिया । ग्रामीणों ने जब इस भालू को देखा तो किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बना लिया । बता दें कि माडाकोट मरवाही वन मंडल का सघन भालू वन क्षेत्र है जहां काफी संख्या में भालू की मौजूदगी दर्ज की जाती रही है। सफेद भालू को देखे जाने की सूचना लोगों ने मरवाही के वन परीक्षेत्र अधिकारी दरोगा मरावी को देनी चाही पर किसी का संपर्क नहीं हो सका। इसके पहले 21 दिसंबर 2020 को मरवाही के अंडी गांव में एक कुएं में गिरकर सफेद भालू की मौत होने का मामला सामने आया था एक बार फिर सफेद भालू देखे जाने की वन्य जीव प्रेमियों में खुशी है तो वहीं जंगल के इस बेहद शांत माने जाने वाले जीव के प्रति संवेदनशीलता दिखाए जाने जरूरत है। 1990 के दशक में एक सफेद भालू जिसे कमली नाम दिया गया था , जंगल से भटक कर मरवाही के करसीवा गाँव से रेस्क्यू कर पेंड्रा के इंदिरा उद्यान के रेस्क्यू सेंटर में रखा गया बाद में भोपाल के वन विहार में रखा गया था… विशेषज्ञों की मानें तो यह भालू सफेद जरूर है ,परंतु यह वह सफेद भालू नहीं है जो ध्रुवीय क्षेत्र में पाए जाते हैं दरअसल जेनेटिक कारणों से यह भालू सफेद है ,हालांकि अपने आप में मरवाही के जंगल के लिए यह विशेष बात है कि यहां सफेद भालू यदा-कदा देखने को मिल जाते हैं।

