विधानसभा में विधायक शैलेष ने उठाया सडक़ों का मुद्दा
विधायक पांडेय ने लोक निर्माण विभाग मंत्री से स्वीकृत कार्यों की जानकारी मांगी

विधानसभा में विधायक शैलेष ने उठाया सडक़ों का मुद्दाविधायक पांडेय ने लोक निर्माण विभाग मंत्री से स्वीकृत कार्यों की जानकारी मांगी

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन नगर विधायक शैलेष पांडेय ने लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू से बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 में स्वीकृत कार्यों की जानकारी मांगी। जवाब में मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि वर्ष 2020-21 में 16 तथा 2021-22 में 29 कार्यों के लिए टेंडर जारी किया गया।

मीना बाजार बिलासपुर स्थित जी.ए.डी. कालोनी में नाली निर्माण कार्य। जिला बिलासपुर के पुराना बस स्टैण्ड से सीएमडी चौक तक फोरलेन सडक़ चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं नाली निर्माण लं. 0.50 किमी। अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर (पुराना हाईकोर्ट परिसर गांधी चौक बिलासपुर) में नए क्लास रूम का निर्माण कार्य । छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पुराना उच्च न्यायालय भवन परिसर बिलासपुर में वाहन पार्किंग शेड।

 जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बिलासपुर के नवीन प्रतीक्षालय एवं मीटिंग हाल में 3 नग एयर कंडीशनर प्रदाय स्थापना, परीक्षण का कार्य एवं विद्युतीकरण कार्य। बहतराई स्टेडियम और मस्तुरी सैक्सन जिला बिलासपुर में एयर कंडीशनर यूनिट, डीजी सेट, ट्रांसफर्मर स्थापना परीक्षण और विद्युतीकरण कार्य। वेयर हाउस रोड बिलासपुर में पुराने लीगल स्टेट आफिस कैंपस के 3 नंबर कोर्ट रूम में प्रस्तावित फैमली कोर्ट में विद्युतीकरण कार्य।

 सिम्स बिलासपुर जिला बिलासपुर में एयर कंडीशनर यूनिट, डीजी सेट ट्रांसफोर्मर और विदयुतीकरण कार्य कि आपूर्ति स्थापनी परीक्षण और कमीशनिंग का कार्य। विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर जिला बिलासपुर के सभागार भवन में डीजी सेट, सब स्टेशन, सीसीटीवी कैमरा और एरिया लाइटिंग का कार्य इंस्टालेशन टेस्टिंग और कमिशनिंग प्रदान करना। 

आईटीआई कोनी बिलासपुर में 315 केवीए का ट्रांसफार्मर प्रदाय, स्थापना, परीक्षण एवं चालू करने का कार्य। जरहाभाठा स्थित सामूहिक छात्रावास परिसर आंतरिक पहुंच मार्ग निर्माण लंबाई 270 मी.। वेयर हाउस रोड स्थित शासकीय कालोनी 12 खोली हेतु पहुंच मार्ग निर्माण लंबाई 65 मी.। बृहस्पति बाजार के समीप स्थित कमला नेहरू कन्या छात्रावास आंतरिक पहुंच मार्ग निर्माण लंबाई 51 मी.। बृहस्पति बाजार के समीप स्थित पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास आंतरिक पहुंच मार्ग निर्माण लंबाई 46 मी.। सिटी कोतवाली स्थित थाना एवं शासकीय भवनों हेतु पहुंच मार्ग निर्माण लंबाई 310 मी.। सीपत रोड स्थित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास आंतरिक पहुंच मार्ग लंबाई 30 मी.। तारबाहर थाना आंतरिक पहुंच मार्ग निर्माण लंबाई 63 मी.। तारबाहर घोड़ादाना आंतरिक पहुंच मार्ग निर्माण लंबाई 116 मी.। पुलिस अधीक्षक (रेडियो) कार्यालय बिलासपुर पहुंच मार्ग का निर्माण 90 मी.।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *