सेवानिवृत्ति के तीसरे दिन ही शासकीय कर्मियों को मिला पीपीओ आदेश

सेवानिवृत्ति के तीसरे दिन ही शासकीय कर्मियों को मिला पीपीओ आदेश

बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने त्वरित पहल करते हुए सेवानिवृत्ति के तीसरे दिन ही जिले के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को पीपीओ आदेश वितरित किये। उन्हें इस महीने से पेंशन मिलना भी शुरू हो जायेगा। ये सभी कर्मचारी राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत गत 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हुए थे। कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही के लिए जिला कोषालय अधिकारी विकास सिंह ठाकुर सहित संपूर्ण कोषालय स्टॉफ को बधाई दी। उन्होंने पीपीओ आदेश सौपते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने जिन कर्मचारियों को पीपीओ आदेश जारी किये, उनमें छेदीसिंह राठौर उपयंत्री मछलीपालन विभाग, बेनीराम यादव सहकारिता निरीक्षक, गणेशराम यादव हम्माल, इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर, सुशमा दुबे भृत्य डीईओ ऑफिस,  शांति एक्का भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय बिलासपुर, छोटेलाल ध्रुव प्रधान आरक्षक, रामायण लाल साहू प्रधान पाठक, चन्द्र कुमार पात्रे प्रधान पाठक, शशि प्रकाश श्रीवास्तव प्रधान पाठक, प्रेमनाथ द्विवेदी उच्च श्रेणी शिक्षक, धन्नूलाल बरगाह, प्रधान पाठक, भगवत सिंह परिहार प्रधान पाठक, परसराम कौशिक प्रधान पाठक, जगत नारायण मिश्रा कनिष्ठ लेखाधिकारी तथा सावंतराम ध्रुव प्रधान पाठक शामिल हैं। इस अवसर पर उप संचालक वित्त डी.के.निर्मलकर भी उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *